छोड़कर सामग्री पर जाएँ

जन्मदिन की खुशियों में बदली मौत : तेज रफ्तार बाइक ने छीन ली दो जिंदगियाँ

images 3 3 1

बलरामपुर। खुशियों से भरी शाम अचानक मातम में बदल गई, जब जन्मदिन की पार्टी से लौट रहे तीन युवाओं की बाइक हादसे का शिकार हो गई। हादसा इतना भयंकर था कि बाइक दो टुकड़ों में बंट गई और 20 से 25 मीटर तक घिसटती चली गई।

जानकारी के अनुसार, तीनों दोस्त—युवक देवराज दास, बिंदु बघेल और एक अन्य युवक—बर्थडे पार्टी मनाकर लौट रहे थे। इसी दौरान उनकी बाइक पुल के पास दीवार से टकरा गई। जोरदार टक्कर के बाद बाइक और उसके सवार दोनों ही घिसटते हुए कई मीटर तक चले गए।

इस दर्दनाक हादसे में देवराज दास और बिंदु बघेल की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीसरा युवक गंभीर रूप से घायल हुआ। पुलिस ने मौके पर पहुँचकर शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। यह हादसा एक बार फिर तेज रफ्तार और सड़क सुरक्षा की अनदेखी की गंभीर चेतावनी देता है।

इस खबर को शेयर करें:

8690517c9326392a68531b5faf7668b00e00b86685972a50e34c21832c7c1c6c?s=90&d=mm&r=g

Editorial

News Room

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ से 1988 से निरंतर प्रकाशित दैनिक समाचार पत्र 'केलो प्रवाह' का यह Official Digital News Room है। हमारी संपादकीय टीम देश और छत्तीसगढ़ की प्रमुख खबरों, सीएम की गतिविधियों और शासन की जनहितैषी योजनाओं को प्रमुखता से साझा करती है। किसानों के हित में समर्पित हमारी टीम, 'जल, जंगल और जमीन' से जुड़े संवेदनशील मुद्दों और विभिन्न विभागों में पारदर्शिता सुनिश्चित करने वाली रिपोर्टिंग के साथ ही सुदूर अंचलों की ज़मीनी हकीकत को सामने लाती है। जनहित से जुड़ी गतिविधियों, खनिज और औद्योगिक क्षेत्रों की 'Exclusive' खबरों को Evidence के साथ प्रमाणिकता से प्रकाशित करना हमारी प्राथमिकता है। राजनीति, प्रशासन, अपराध, स्पोर्ट्स, रोज़गार, खेती-किसानी और धार्मिक विषयों सहित हर क्षेत्र की खबरों को पूरी शुचिता के साथ प्रस्तुत करना ही हमारा संकल्प है।

Share: