छोड़कर सामग्री पर जाएँ

नीम के पेड़ पर फंदे से लटका मिला युवक का शव, जांच में जुटी पुलिस

fasi 3

तखतपुर। बिलासपुर जिले के जूनापारा चौकी क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत भीमपुरी में 35 वर्षीय एक युवक ने कथित तौर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। गुरुवार रात युवक का शव गांव में नीम के पेड़ पर फंदे से लटका मिला, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

गुरुवार रात नीम के पेड़ पर देखा गया शव

पुलिस के अनुसार, मृतक की पहचान 35 वर्षीय आत्माराम नेताम के रूप में हुई है। वह गांव के पूर्व सरपंच का चचेरा भाई था। गुरुवार की रात ग्रामीणों ने आत्माराम का शव गांव में स्थित एक नीम के पेड़ पर फंदे से लटकता हुआ देखा और तत्काल इसकी जानकारी परिजनों व पुलिस को दी।

आत्महत्या के कारणों का नहीं हुआ खुलासा

सूचना पाकर जूनापारा चौकी पुलिस दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव को फंदे से नीचे उतरवाया और आवश्यक कागजी कार्रवाई पूरी कर पंचनामा तैयार किया। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवाया गया।

फिलहाल आत्माराम नेताम ने किन कारणों से यह आत्मघाती कदम उठाया, इसकी स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आ पाई है। पुलिस मामले की मर्ग कायम कर जांच में जुट गई है और परिजनों व आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है।

इस खबर को शेयर करें:

8690517c9326392a68531b5faf7668b00e00b86685972a50e34c21832c7c1c6c?s=90&d=mm&r=g

Editorial

News Room

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ से 1988 से निरंतर प्रकाशित दैनिक समाचार पत्र 'केलो प्रवाह' का यह Official Digital News Room है। हमारी संपादकीय टीम देश और छत्तीसगढ़ की प्रमुख खबरों, सीएम की गतिविधियों और शासन की जनहितैषी योजनाओं को प्रमुखता से साझा करती है। किसानों के हित में समर्पित हमारी टीम, 'जल, जंगल और जमीन' से जुड़े संवेदनशील मुद्दों और विभिन्न विभागों में पारदर्शिता सुनिश्चित करने वाली रिपोर्टिंग के साथ ही सुदूर अंचलों की ज़मीनी हकीकत को सामने लाती है। जनहित से जुड़ी गतिविधियों, खनिज और औद्योगिक क्षेत्रों की 'Exclusive' खबरों को Evidence के साथ प्रमाणिकता से प्रकाशित करना हमारी प्राथमिकता है। राजनीति, प्रशासन, अपराध, स्पोर्ट्स, रोज़गार, खेती-किसानी और धार्मिक विषयों सहित हर क्षेत्र की खबरों को पूरी शुचिता के साथ प्रस्तुत करना ही हमारा संकल्प है।

Share: