छोड़कर सामग्री पर जाएँ

बेटे ने पिता की लंबित पेंशन के लिए उठाई आवाज, मुख्यमंत्री साय ने ‘विष्णु की पाती’ से भेजा स्नेह संदेश

IMG 20261107 WA0064
  • मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 पर दर्ज शिकायत से दूर हुई बुजुर्ग की परेशानी

रायपुर, 07 नवम्बर 2026/ मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 पर दर्ज एक शिकायत ने बलरामपुर जिले के ग्राम जरहाडीह निवासी बुजुर्ग धुरन प्रजापति की परेशानी दूर करने में मदद की। उनकी सामाजिक सहायता पेंशन की राशि लंबित थी। इस समस्या को शासन तक पहुँचाने के लिए उनके पुत्र अंकज कुमार प्रजापति ने मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 पर शिकायत दर्ज कराई। शिकायत पर कार्रवाई के बाद प्रजापति को उनकी लंबित पेंशन राशि मिल गई।

राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने धुरन प्रजापति और उनके परिवार को ‘विष्णु की पाती’ भेजकर शुभकामनाएँ दीं। अपने संदेश में मुख्यमंत्री साय ने कहा कि पेंशन से मिलने वाली सहायता बुजुर्गों की रोजमर्रा की जरूरतें पूरी करने में संबल देती है। ऐसे में लंबित राशि मिलने से प्रजापति को राहत मिली है। मुख्यमंत्री साय ने अपने पिता की समस्या के समाधान के लिए पहल करने पर अंकज कुमार प्रजापति की सराहना की। उन्होंने कहा कि परिवार में एक-दूसरे की जरूरतों का ध्यान रखना और कठिन समय में साथ देना जीवन का बड़ा संबल है। मुख्यमंत्री ने अंकज तक अपना स्नेह पहुँचाने की बात भी कही।

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि शासन का प्रयास है कि जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ लोगों तक सहजता से पहुँचे और हर नागरिक की समस्या को संवेदनशीलता से सुना जाए। मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 इसी उद्देश्य से नागरिकों को अपनी समस्याएँ शासन तक पहुँचाने का माध्यम उपलब्ध करा रही है।

इस खबर को शेयर करें:

8690517c9326392a68531b5faf7668b00e00b86685972a50e34c21832c7c1c6c?s=90&d=mm&r=g

Editorial

News Room

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ से 1988 से निरंतर प्रकाशित दैनिक समाचार पत्र 'केलो प्रवाह' का यह Official Digital News Room है। हमारी संपादकीय टीम देश और छत्तीसगढ़ की प्रमुख खबरों, सीएम की गतिविधियों और शासन की जनहितैषी योजनाओं को प्रमुखता से साझा करती है। किसानों के हित में समर्पित हमारी टीम, 'जल, जंगल और जमीन' से जुड़े संवेदनशील मुद्दों और विभिन्न विभागों में पारदर्शिता सुनिश्चित करने वाली रिपोर्टिंग के साथ ही सुदूर अंचलों की ज़मीनी हकीकत को सामने लाती है। जनहित से जुड़ी गतिविधियों, खनिज और औद्योगिक क्षेत्रों की 'Exclusive' खबरों को Evidence के साथ प्रमाणिकता से प्रकाशित करना हमारी प्राथमिकता है। राजनीति, प्रशासन, अपराध, स्पोर्ट्स, रोज़गार, खेती-किसानी और धार्मिक विषयों सहित हर क्षेत्र की खबरों को पूरी शुचिता के साथ प्रस्तुत करना ही हमारा संकल्प है।

Share: