Skip to content

बिजली बिल में छूट के नाम पर आ रहा है लिंक? क्लिक करने से पहले पढ़ें ये खबर, वरना खाली हो जाएगा खाता.. Alert जारी

cspdcl cyber fraud alert cg
  • साइबर ठगों से बचने की पॉवर कंपनी ने की उपभोक्ताओं से अपील
  • विद्युत उपभोक्ता रहे सतर्क, सतर्कता ही समझदारी
  • मोर बिजली मोबाइल एप केवल Play Store या App Store से ही डाउनलोड करें*

रायपुर। अगर आपके मोबाइल पर बिजली बिल में भारी छूट दिलाने या ‘मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना’ में रजिस्ट्रेशन के नाम पर कोई मैसेज या लिंक आ रहा है, तो सावधान हो जाइए। साइबर ठगों ने अब लोगों को ठगने के लिए इस नई सरकारी योजना को अपना हथियार बना लिया है। उपभोक्ताओं की सुरक्षा को देखते हुए छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर कंपनी ने एक सख्त एडवाइजरी जारी की है। आजकल व्हाट्सएप और एसएमएस पर अनजान नंबरों से ऐसे मैसेज आ रहे हैं जिनमें एक लिंक दिया होता है या कोई ‘APK’ फाइल डाउनलोड करने को कहा जाता है। पॉवर कंपनी ने साफ किया है कि उनकी तरफ से किसी भी योजना, सर्विस या बिल जमा करने के लिए कभी भी कोई लिंक या फाइल नहीं भेजी जाती है।इस मामले में जानकारी देते हुए पॉवर कंपनी के एमडी श्री भीम सिंह ने बताया कि इस योजना का लाभ हर आम उपभोक्ता तक पहुंचाने के लिए विभाग खुद ग्राउंड लेवल पर कैंप लगाएगा। इसलिए किसी भी अनजान लिंक के झांसे में न आएं।

सुरक्षित लेनदेन के लिए विभाग की ये बातें गांठ बांध लें:

  • ऐप डाउनलोड करने का सही तरीका: ‘मोर बिजली’ ऐप को हमेशा अपने मोबाइल के आधिकारिक ‘प्ले स्टोर’ (Play Store) या ‘ऐप स्टोर’ (App Store) से ही डाउनलोड करें। किसी और जगह से ऐप इंस्टॉल करना खतरे से खाली नहीं है।
  • यहाँ जमा करें पैसा: किसी भी तरह का रजिस्ट्रेशन या बकाया बिल का भुगतान सिर्फ ‘मोर बिजली’ ऐप, पॉवर कंपनी की असली वेबसाइट, एटीपी (ATP) सेंटर या फिर अपने पास के बिजली ऑफिस में जाकर ही करें।
  • कैश देने की गलती न करें: विभाग ने सख्त हिदायत दी है कि किसी भी मैदानी कर्मचारी या बाहरी व्यक्ति के हाथ में नकद (Cash) पैसा न दें।

असली मैसेज को ऐसे पहचानें

ठगों के मैसेज किसी आम 10 अंकों वाले मोबाइल नंबर से आते हैं। जबकि पॉवर कंपनी की तरफ से आने वाला कोई भी अलर्ट या बिल का मैसेज हमेशा CSPDCL-S नाम की सेंडर आईडी (Sender ID) से ही आता है।अगर आपको किसी मैसेज पर शक होता है या बिजली विभाग से जुड़ी कोई भी पुख्ता जानकारी चाहिए, तो आप सीधे टोल-फ्री कॉल सेंटर नंबर 1912 पर फोन लगा सकते हैं। इसके अलावा अपने नजदीकी सीएसपीडीसीएल कार्यालय में जाकर भी बात की जा सकती है। सतर्कता ही समझदारी है।

इस खबर को शेयर करें:

e9073382a8eba25524e580ff55b8f56ea0340bb7ac24cfbd0a28106f19b38d44?s=90&d=mm&r=g

विकास पाण्डेय

वेब न्यूज एडिटर

विकास पाण्डेय वर्तमान में रायगढ़ (छत्तीसगढ़) के प्रतिष्ठित समाचार पत्र 'केलो प्रवाह' के डिजिटल विंग 'kelopravah.news' में न्यूज़ एडिटर के रूप में समाचार लेखन, ग्राउंड रिपोर्टिंग और संपादन की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। 15 वर्षों के NBFC क्षेत्र के अनुभव के बाद, समय की परिस्थितियों के कारण उन्होंने पत्रकारिता को चुना और 'RIG24 Media Network' जॉइन किया। वहां कार्य करते हुए ही उन्होंने BJMC की प्रोफेशनल डिग्री प्राप्त की और अपनी कार्यकुशलता के दम पर सीनियर न्यूज़ एडिटर के पद तक पहुँचे। अक्टूबर 2021 से वे 'केलो प्रवाह' के वेब पोर्टल और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स का कुशल संचालन एवं संपादन कर रहे हैं। विकास विशेष रूप से क्षेत्रीय घटनाक्रमों, जनसरोकार, राजनीति, खेती-किसानी, स्पोर्ट्स, ऑटोमोबाइल और करियर (Job) जैसे विभिन्न विषयों पर पाठकों की रुचि के अनुसार निरंतर और सरल शैली में सक्रिय रूप से लेखन कर रहे हैं।

Share: