Skip to content

मतदाता सूची पर बड़ा अपडेट : लाखों को नोटिस, हजारों के नाम कटे — कहीं आपका नाम तो नहीं हट गया?

IMG 20260216 WA0005

SIR News: विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के तहत मतदाताओं के दावों की सुनवाई और सत्यापन का दौर खत्म हो गया। अब 21 फरवरी को अंतिम मतदाता सूची जारी की जाएगी। निर्वाचन आयोग से मिली जानकारी के अनुसार अबतक रायपुर जिले में 5 लाख 21 हजार 761 मतदाताओं को सुनवाई और सत्यापन के लिए नोटिस दिया गया। इसमें अबतक सुनवाई में जिले के 1852 मतदाताओं के नाम काटे गए है, बाकी को मतदाता सूची में शामिल कर लिया गया है।

वहीं सी कैटेगरी में लगभग 1.33 लाख मतदाता और लॉजिकल एरर में 4.22 लाख मतदाताओं को नोटिस दिया गया। कुल मतदाता की बात करें तो रायपुर जिले में 18 लाख 92 हजार 523 मतदाता हैं। इसमें शुरुआती चरण में ही 4 लाख 94 हजार 485 मतदाताओं के नाम काटे गए। जिसके बाद कई मतदाताओं ने नोटिस और नाम जुड़वाने के लिए फॉर्म भरा जिसमें 30 हजार से अधिक मतदाताओं का नाम जोड़ा गया है। इस अनुसार 2 लाख से अधिक मतदाताओं के नाम रायपुर जिले से काटे गए।

रायपुर जिले में मतदाताओं ने फॉर्म भरे
फॉर्म-6
(नाम जुड़वाने) – 23953
एक्सपेप्ट हुए – 22320
रिजेक्ट हुए – 1631
फॉर्म-6ए
(एनआरआई) – 2
एक्सेप्ट – 0
रिजेक्ट – 2
फॉर्म-7
(नाम कटवाने) – 1394
एक्सेप्ट – 1175
रिजेक्ट – 219

फॉर्म-8
(त्रुटि सुधरवाने) – 9442
एक्सेप्ट – 8658
रिजेक्ट – 784
कुल- 34791, 32153, 2636
521761 मतदाताओं को मिला नोटिस
विधानसभा क्षेत्र – नोटिस
धरसींवा – 80804
रायपुर ग्रामीण – 104924
रायपुर पश्चिम – 89825
रायपुर उत्तर – 47388
रायपुर दक्षिण – 47815
आरंग – 75998
अभनपुर – 75007

जिनका नाम कटा वे, यहां कर सकते अपील
यदि किसी मतदाता ने नाम जुड़वाने आवेदन दिया है, फिर भी नाम नहीं जुड़ पाया या रिजेक्ट कर दिया गया है। वे मतदाता ईआरओ के निर्णय के 15 दिन के अंदर जिला निर्वाचन अधिकारी (कलेक्टर) कार्यालय में आवेदन कर सकता है। यदि इनके भी निर्णय से संतुष्ट नहीं होता है तो 30 दिन के अंदर छत्तीसगढ़ निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय में द्वितीय अपील की जा सकती है।

एक नजर में
1892523 कुल मतदाता
2 लाख से अधिक मतदाताओं के कटे नाम (अनुमानित)
1852 सुनवाई में अबतक नाम कटे
422427 लॉजिकल एरर वाले मतदाता
132847 सी कैटेगरी वाले मतदाता (दस्तावेज अपूर्ण)
21 फरवरी अंतिम सूची का प्रकाशन

इस खबर को शेयर करें:

8690517c9326392a68531b5faf7668b00e00b86685972a50e34c21832c7c1c6c?s=90&d=mm&r=g

Editorial

News Room

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ से 1988 से निरंतर प्रकाशित दैनिक समाचार पत्र 'केलो प्रवाह' का यह Official Digital News Room है। हमारी संपादकीय टीम देश और छत्तीसगढ़ की प्रमुख खबरों, सीएम की गतिविधियों और शासन की जनहितैषी योजनाओं को प्रमुखता से साझा करती है। किसानों के हित में समर्पित हमारी टीम, 'जल, जंगल और जमीन' से जुड़े संवेदनशील मुद्दों और विभिन्न विभागों में पारदर्शिता सुनिश्चित करने वाली रिपोर्टिंग के साथ ही सुदूर अंचलों की ज़मीनी हकीकत को सामने लाती है। जनहित से जुड़ी गतिविधियों, खनिज और औद्योगिक क्षेत्रों की 'Exclusive' खबरों को Evidence के साथ प्रमाणिकता से प्रकाशित करना हमारी प्राथमिकता है। राजनीति, प्रशासन, अपराध, स्पोर्ट्स, रोज़गार, खेती-किसानी और धार्मिक विषयों सहित हर क्षेत्र की खबरों को पूरी शुचिता के साथ प्रस्तुत करना ही हमारा संकल्प है।

Share: