रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने व्यापारियों को बड़ी राहत देते हुए 1 लाख रुपये तक के सामान की ट्रांसपोर्टिंग पर E-Way Bill की अनिवार्यता खत्म कर दी है। इस संबंध में आज आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी किया गया।
किन वस्तुओं पर मिलेगी छूट?
नोटिफिकेशन के अनुसार, पान मसाला, तंबाकू और तंबाकू उत्पाद, विनियरिंग शीट्स, लेमिनेटेड शीट, पार्टिकल बोर्ड, फाइबर बोर्ड, प्लाईवुड, आयरन एंड स्टील, आयरन एंड स्टील के सामान और कोयला को 50 हजार रुपये तक की सीमा में रखा गया है। इन वस्तुओं के लिए 50 हजार से ऊपर की ट्रांसपोर्टिंग पर E-Way Bill अनिवार्य होगा। अन्य सामानों की ट्रांसपोर्टिंग 1 लाख रुपये से अधिक होने पर ही E-Way Bill आवश्यक होगा।
व्यापारियों की लंबे समय से थी मांग
छोटे व्यापारियों को राहत देने के लिए चेंबर ऑफ कॉमर्स और कैट ने सरकार से E-Way Bill की सीमा बढ़ाने की मांग की थी। चेंबर ऑफ कॉमर्स के कार्यकारी अध्यक्ष राजेंद्र जग्गी ने सरकार के इस फैसले की सराहना की और कहा कि यह व्यापारियों के लिए बड़ी राहत साबित होगा। सरकार के इस कदम से छोटे व्यापारियों को लाभ मिलेगा और ट्रांसपोर्टिंग प्रक्रिया और सरल होगी।



























You must be logged in to post a comment.