छोड़कर सामग्री पर जाएँ

हथखोज में केमिकल फैक्ट्री में लगी भीषण आग, वेल्डिंग की चिंगारी से भड़की लपटें

cg drg aag vis script cg10012 08102026131937 0810f 1791445777 141

दुर्ग। भिलाई के हथखोज स्थित हैवी इंडस्ट्रियल एरिया की एक केमिकल फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। आग लगने की वजह से आसपास के इलाके में अफरा-तफरी मच गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और अग्निशमन विभाग की टीमें मौके पर पहुंचीं और राहत व बचाव कार्य शुरू किया।

हादसा पुरानी भिलाई थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली श्याम केमिकल फैक्ट्री में हुआ। फैक्ट्री में बड़े पैमाने पर केमिकल का भंडारण किया गया था। प्रारंभिक तौर पर सामने आया है कि वहां वेल्डिंग का काम चल रहा था। इसी दौरान निकली चिंगारी केमिकल से भरे ड्रम तक पहुंच गई, जिससे देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया।

फंसे मजदूरों को सुरक्षित निकाला गया

आग लगने के दौरान फैक्ट्री में काम कर रहे कुछ मजदूर अंदर ही फंस गए थे। राहत कर्मियों और स्थानीय लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद सभी मजदूरों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। हादसे में किसी भी तरह की जनहानि की खबर नहीं है।

छावनी सीएसपी प्रशांत पैकरा ने बताया कि फैक्ट्री में रखे केमिकल से भरे ड्रम में चिंगारी पहुंचने के कारण आग भड़की थी। घटना में कोई भी हताहत नहीं हुआ है, लेकिन आगजनी की वजह से फैक्ट्री को भारी नुकसान पहुंचा है।

आग पर काबू पाने के प्रयास जारी

आग की गंभीरता को देखते हुए जिला प्रशासन, एसीसी और भिलाई इस्पात संयंत्र (बीएसपी) की दमकल गाड़ियों को मौके पर बुलाया गया। दमकल कर्मी लगातार आग पर काबू पाने के प्रयास में जुटे हुए हैं।

घटना की जानकारी मिलने के बाद छावनी सीएसपी और पुरानी भिलाई थाने की पुलिस टीम मौके पर मौजूद रही। आगजनी के कारण फैक्ट्री में लाखों रुपये के सामान और मशीनरी के नुकसान की आशंका जताई गई है।

इस खबर को शेयर करें:

8690517c9326392a68531b5faf7668b00e00b86685972a50e34c21832c7c1c6c?s=90&d=mm&r=g

Editorial

News Room

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ से 1988 से निरंतर प्रकाशित दैनिक समाचार पत्र 'केलो प्रवाह' का यह Official Digital News Room है। हमारी संपादकीय टीम देश और छत्तीसगढ़ की प्रमुख खबरों, सीएम की गतिविधियों और शासन की जनहितैषी योजनाओं को प्रमुखता से साझा करती है। किसानों के हित में समर्पित हमारी टीम, 'जल, जंगल और जमीन' से जुड़े संवेदनशील मुद्दों और विभिन्न विभागों में पारदर्शिता सुनिश्चित करने वाली रिपोर्टिंग के साथ ही सुदूर अंचलों की ज़मीनी हकीकत को सामने लाती है। जनहित से जुड़ी गतिविधियों, खनिज और औद्योगिक क्षेत्रों की 'Exclusive' खबरों को Evidence के साथ प्रमाणिकता से प्रकाशित करना हमारी प्राथमिकता है। राजनीति, प्रशासन, अपराध, स्पोर्ट्स, रोज़गार, खेती-किसानी और धार्मिक विषयों सहित हर क्षेत्र की खबरों को पूरी शुचिता के साथ प्रस्तुत करना ही हमारा संकल्प है।

Share: