छोड़कर सामग्री पर जाएँ

महाशिवरात्रि पर शिव भक्तों पर मधुमक्खियों का हमला, 10 घायल, 1 की हालत गंभीर

image editor output image1503118516 1740622574420

धमतरी। महाशिवरात्रि के शुभ अवसर पर सुबह से ही शिवालयों और मंदिरों में पूजा-अर्चना के लिए शिव भक्तों का तांता लगा रहा. इस बीच छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में शिव मंदिर में दर्शन करने पहुंचे श्रद्धालुओं पर अचानक मधुमक्खियों ने हमला कर दिया. इस घटना में करीब 10 लोग घायल हो गए, जिनमें से एक की हालत गंभीर बनी हुई है. घटना से श्रद्धालुओं में भय का माहौल बन गया और मंदिर परिसर में अफरा-तफरी मच गई.

घटना भखारा क्षेत्र के डुमराही तालाब किनारे स्थित शिव मंदिर की है, जहां श्रद्धालु पूजा-अर्चना कर रहे थे. इसी दौरान अचानक मधुमक्खियों का झुंड ने वहां मौजूद लोगों पर हमला कर दिया. मधुमक्खियों के इस हमले में डॉक्टर अभिजीत जैन गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. उनके शरीर में सैकड़ों मधुमक्खियों के डंक चुभ गए, जिससे उनकी हालत बिगड़ गई. उन्हें इलाज के लिए शहर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उन्हें आईसीयू में रखा गया है. वहीं अन्य घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया है.

इस खबर को शेयर करें:

8690517c9326392a68531b5faf7668b00e00b86685972a50e34c21832c7c1c6c?s=90&d=mm&r=g

Editorial

News Room

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ से 1988 से निरंतर प्रकाशित दैनिक समाचार पत्र 'केलो प्रवाह' का यह Official Digital News Room है। हमारी संपादकीय टीम देश और छत्तीसगढ़ की प्रमुख खबरों, सीएम की गतिविधियों और शासन की जनहितैषी योजनाओं को प्रमुखता से साझा करती है। किसानों के हित में समर्पित हमारी टीम, 'जल, जंगल और जमीन' से जुड़े संवेदनशील मुद्दों और विभिन्न विभागों में पारदर्शिता सुनिश्चित करने वाली रिपोर्टिंग के साथ ही सुदूर अंचलों की ज़मीनी हकीकत को सामने लाती है। जनहित से जुड़ी गतिविधियों, खनिज और औद्योगिक क्षेत्रों की 'Exclusive' खबरों को Evidence के साथ प्रमाणिकता से प्रकाशित करना हमारी प्राथमिकता है। राजनीति, प्रशासन, अपराध, स्पोर्ट्स, रोज़गार, खेती-किसानी और धार्मिक विषयों सहित हर क्षेत्र की खबरों को पूरी शुचिता के साथ प्रस्तुत करना ही हमारा संकल्प है।

Share: