छोड़कर सामग्री पर जाएँ

बरपाली के सरपंच को मिली हाईकोर्ट से राहत

IMG 20240808 WA0007 1

रायगढ़। ग्राम पंचायत बरपाली सरपंच के विरूद्ध अनुविभागीय अधिकारी द्वारा धारा 40 के तहत की जा रही कार्रवाई पर उसे हाईकोर्ट से राहत मिली है। उच्च न्यायालय ने अगली सुनवाई तक प्रकरण पर स्थगन आदेश जारी किया है । सरपंच ने एसडीएम द्वारा एक पक्षीय कार्रवाई किये जाने को लेकर कोर्ट में याचिका दायर की थी जिस पर यह निर्णय दिया गया है। कोतरा रोड थानांतर्गत ग्राम पंचायत बरपाली के सरपंच सुरेश पटेल के विरूद्ध कुछ लोगों ने अनियमितता बरतने की शिकायत किये जाने पर अनुविभागीय अधिकारी रायगढ़ द्वारा सरपंच सुरेश पटेल के विरूद्ध धारा 40 के तहत प्रकरण दर्ज कर कार्रवाई प्रारंभ की थी।

वहीं इस कार्रवाई के अंतर्गत सुरेश पटेल को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया था। सुरेश पटेल की ओर से नोटिस का जवाब दिये जाने के बाद एसडीएम द्वारा प्रकरण को आगे बढ़ाते हुए गवाहों के बयान की कार्रवाई शुरू की थी। इस पर सरपंच सुरेश पटेल का मानना था कि उसके द्वारा नोटिस का जवाब दिये जाने के बावजूद प्रकरण को आगे बढ़ाना एसडीएम की एक तरफा कार्रवाई है लिहाजा इस कार्रवाई के विरूद्ध सुरेश पटेल ने अपने अधिवक्ता के माध्यम से एसडीएम रायगढ़, सचिव ग्राम पंचायत व उप सरपंच ग्राम पंचायत सहित 4 लोगों के विरूद्ध उच्च न्यायालय में याचिका दायर कर अंतरिम राहत प्रदान करने की फरियाद की थी।

न्यायालय में याचिका दायर करने पर एसडीएम की ओर से उनके अधिवक्ता ने अंतरिम राहत पर आवेदन का जवाब दाखिल करने की बात कही है। वहीं न्यायालय ने उभयपक्ष की सुनवाई के बाद प्रस्तुत किये गये दस्तावेज व तथ्यों के साथ ही याचिकाकर्ता के वकील की दलील को ध्यान में रखते हुए सरपंच सुरेश पटेल पर पंचायती राज अधिनियम 1993 की धारा 40 के तहत चार्ज मेमो जारी किये बिना ही पूरी तरह से एक पक्षीय कार्रवाई करना पाया है। इस पर हाईकोर्ट ने एसडीएम को अगली सुनवाई तक कार्रवाई स्थगित रखने के लिए निर्देशित किया है।

इस खबर को शेयर करें:

8690517c9326392a68531b5faf7668b00e00b86685972a50e34c21832c7c1c6c?s=90&d=mm&r=g

Editorial

News Room

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ से 1988 से निरंतर प्रकाशित दैनिक समाचार पत्र 'केलो प्रवाह' का यह Official Digital News Room है। हमारी संपादकीय टीम देश और छत्तीसगढ़ की प्रमुख खबरों, सीएम की गतिविधियों और शासन की जनहितैषी योजनाओं को प्रमुखता से साझा करती है। किसानों के हित में समर्पित हमारी टीम, 'जल, जंगल और जमीन' से जुड़े संवेदनशील मुद्दों और विभिन्न विभागों में पारदर्शिता सुनिश्चित करने वाली रिपोर्टिंग के साथ ही सुदूर अंचलों की ज़मीनी हकीकत को सामने लाती है। जनहित से जुड़ी गतिविधियों, खनिज और औद्योगिक क्षेत्रों की 'Exclusive' खबरों को Evidence के साथ प्रमाणिकता से प्रकाशित करना हमारी प्राथमिकता है। राजनीति, प्रशासन, अपराध, स्पोर्ट्स, रोज़गार, खेती-किसानी और धार्मिक विषयों सहित हर क्षेत्र की खबरों को पूरी शुचिता के साथ प्रस्तुत करना ही हमारा संकल्प है।

Share: