छोड़कर सामग्री पर जाएँ

अगस्त में 10 दिन बैंक रहेंगे बंद, छुट्टियों की पूरी लिस्ट देखकर समय पर निपटाएं अपने जरूरी काम

image 2025 07 31T090151.801 1024x576 1

रायपुर। अगस्त का महीना त्योहारों और छुट्टियों से भरा हुआ है। ऐसे में अगर आपके बैंक से जुड़े जरूरी काम हैं, तो जरा सतर्क हो जाइए। इस महीने छत्तीसगढ़ में कुल 10 दिन बैंक बंद रहने वाले हैं। रक्षाबंधन, स्वतंत्रता दिवस, कृष्ण जन्माष्टमी और हरतालिका तीज जैसे बड़े पर्वों के साथ-साथ हर रविवार और दो शनिवार को बैंकिंग सेवाएं ठप रहेंगी।

इस दौरान बैंक शाखाएं बंद रहेंगी, जिससे नकद लेनदेन, चेक क्लियरेंस और अन्य ऑफलाइन सेवाओं पर असर पड़ेगा। हालांकि, UPI, नेट बैंकिंग, मोबाइल ऐप्स और ATM सेवाएं सामान्य रूप से चलती रहेंगी, इसलिए आप डिजिटल माध्यम से अपने कई काम आसानी से निपटा सकते हैं।

छत्तीसगढ़ में अगस्त 2025 में बैंक इन तारीखों को रहेंगे बंद:

3 अगस्त (रविवार) — साप्ताहिक अवकाश
9 अगस्त (शनिवार) — रक्षाबंधन (राज्य अवकाश)
10 अगस्त (रविवार) — साप्ताहिक अवकाश
15 अगस्त (शुक्रवार) — स्वतंत्रता दिवस (राष्ट्रीय अवकाश)
16 अगस्त (शनिवार) — कृष्ण जन्माष्टमी (राज्य अवकाश)
17 अगस्त (रविवार) — साप्ताहिक अवकाश
23 अगस्त (शनिवार) — चौथा शनिवार
24 अगस्त (रविवार) — साप्ताहिक अवकाश
26 अगस्त (मंगलवार) — हरतालिका तीज (राज्य अवकाश)
31 अगस्त (रविवार) — साप्ताहिक अवकाश

इसलिए अगर आप कोई चेक जमा करना चाहते हैं, खाता खुलवाने या किसी अन्य बैंकिंग प्रक्रिया के लिए शाखा जाने की सोच रहे हैं, तो इस लिस्ट को देखकर ही अपनी योजना बनाएं। समय रहते करें जरूरी काम, छुट्टियों में न हो परेशानी!

इस खबर को शेयर करें:

8690517c9326392a68531b5faf7668b00e00b86685972a50e34c21832c7c1c6c?s=90&d=mm&r=g

Editorial

News Room

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ से 1988 से निरंतर प्रकाशित दैनिक समाचार पत्र 'केलो प्रवाह' का यह Official Digital News Room है। हमारी संपादकीय टीम देश और छत्तीसगढ़ की प्रमुख खबरों, सीएम की गतिविधियों और शासन की जनहितैषी योजनाओं को प्रमुखता से साझा करती है। किसानों के हित में समर्पित हमारी टीम, 'जल, जंगल और जमीन' से जुड़े संवेदनशील मुद्दों और विभिन्न विभागों में पारदर्शिता सुनिश्चित करने वाली रिपोर्टिंग के साथ ही सुदूर अंचलों की ज़मीनी हकीकत को सामने लाती है। जनहित से जुड़ी गतिविधियों, खनिज और औद्योगिक क्षेत्रों की 'Exclusive' खबरों को Evidence के साथ प्रमाणिकता से प्रकाशित करना हमारी प्राथमिकता है। राजनीति, प्रशासन, अपराध, स्पोर्ट्स, रोज़गार, खेती-किसानी और धार्मिक विषयों सहित हर क्षेत्र की खबरों को पूरी शुचिता के साथ प्रस्तुत करना ही हमारा संकल्प है।

Share: