टी20 वर्ल्ड कप 2026 के आगाज़ से पहले एक चौकाने वाली खबर सामने आ रही है। आईसीसी (ICC) बोर्ड के सदस्यों ने सर्वसम्मति से मतदान के बाद बांग्लादेश को आगामी टी20 वर्ल्ड कप से बदलने का निर्णय लिया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, आईसीसी ने इस फैसले की सूचना बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) को आधिकारिक रूप से दे दी है। अब कौन सी टीम जगह लेगी? सबसे बड़ा सवाल यह है कि बांग्लादेश के स्थान पर ग्रुप C में कौन शामिल होगा? नियमों के मुताबिक, क्वालीफायर राउंड में टॉप पर रहने वाली टीम या आईसीसी रैंकिंग में अगली बेहतरीन टीम को मौका मिल सकता है। ग्रुप C में अब इंग्लैंड, वेस्टइंडीज, नेपाल और इटली के साथ एक नई टीम प्रतिस्पर्धा करती नजर आएगी।
बांग्लादेश के साथ आईसीसी ने कई दौर की चर्चा की थी लेकिन हर बार यह बेनतीजा रही। अंत में आज हुई बैठक में यह फैसला सुना दिया गया कि भारत में नहीं खेलने पर आपको बाहर होना पड़ेगा। अपनी अंतरिम सरकार से बात करके आप फैसला ले सकते हैं, उनके पास 24 घंटों का समय है। गौरतलब है कि मुस्ताफिजुर रहमान को आईपीएल से बाहर करने के बाद बांग्लादेश ने वर्ल्ड कप को लेकर अपना सख्त रुख दिखाया था। इसके बाद बांग्लादेश को पाकिस्तान ने भी उकसाने का काम किया। आईसीसी के एक भारतीय सदस्य को बांग्लादेश का वीजा भी नहीं दिया गया था।
आईसीसी (ICC) के प्रावधानों के अनुसार, यदि कोई क्वालीफाई कर चुकी टीम टूर्नामेंट से हटती है, तो उसकी जगह रैंकिंग में सबसे ऊपर मौजूद अगली टीम को अवसर दिया जाता है। ताज़ा खबरों की मानें तो आईसीसी बांग्लादेश की जगह स्कॉटलैंड (Scotland) को बतौर रिप्लेसमेंट लाने की तैयारी कर रहा है। स्कॉटलैंड वर्तमान में उन टीमों में सबसे आगे है जो क्वालीफायर के जरिए मुख्य राउंड में जगह बनाने से चूक गई थीं। अगर बांग्लादेश और आईसीसी के बीच चल रहा यह गतिरोध नहीं सुलझता है, तो ग्रुप C में इंग्लैंड, वेस्टइंडीज और नेपाल के खिलाफ अब स्कॉटलैंड की टीम चुनौती पेश करती नजर आएगी।






















