Skip to content

CG Job Alert: आत्मानंद स्कूलों में निकली बंपर भर्ती, आवेदन का आखिरी मौका कल

CGJOBKELOPRAVAH

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए यह बेहद काम की खबर है। रायपुर के 31 स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम उत्कृष्ट विद्यालयों में 151 रिक्त पदों को भरने की प्रक्रिया अब अपने अंतिम पड़ाव पर है। अगर आप भी इन पदों के लिए योग्यता रखते हैं, तो आपके पास आवेदन करने के लिए केवल कल यानी 20 मार्च तक का ही समय बचा है। बता दें कि इन पदों के लिए युवाओं में भारी क्रेज देखा जा रहा है और अब तक करीब 30 हजार से अधिक आवेदन प्राप्त हो चुके हैं।

इन पदों पर होनी है सीधी भर्ती

​भर्ती प्रक्रिया के तहत शिक्षा विभाग विभिन्न श्रेणियों में नियुक्तियां करने जा रहा है। इसमें व्याख्याता (हिंदी, गणित, संस्कृत, अंग्रेजी, जीव विज्ञान आदि), प्रधान पाठक, कंप्यूटर शिक्षक, व्यायाम शिक्षक, सहायक शिक्षक और ग्रंथपाल जैसे शैक्षणिक पदों के साथ-साथ गैर-शैक्षणिक पद जैसे सहायक ग्रेड-3, भृत्य और चौकीदार भी शामिल हैं। खास बात यह है कि हिंदी और संस्कृत व्याख्याता के पदों को छोड़कर बाकी सभी पदों के लिए अंग्रेजी माध्यम की अनिवार्यता रखी गई है।

चयन प्रक्रिया और मेरिट का आधार

​इस भर्ती में उम्मीदवारों का चयन उनकी शैक्षणिक योग्यता के आधार पर होगा। प्राप्त जानकारी के अनुसार, स्कूल स्तर से लेकर स्नातक और स्नातकोत्तर (PG) में मिले अंकों की गणना कर मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगी। अलग-अलग पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता भी तय कर दी गई है। व्याख्याता के लिए संबंधित विषय में पीजी के साथ बीएड अनिवार्य है, वहीं प्रधान पाठक और शिक्षकों के लिए स्नातक के साथ डीएड/बीएड और टीईटी (TET) उत्तीर्ण होना आवश्यक है। कंप्यूटर शिक्षक और व्यायाम शिक्षकों के लिए भी संबंधित विषयों में डिग्री या डिप्लोमा होना जरूरी है।

किस स्कूल में कितने पद हैं खाली?

​राजधानी के प्रमुख स्कूलों की बात करें तो भनपुरी और गुढ़ियारी स्कूल में सर्वाधिक 11-11 पदों पर भर्ती होनी है। इसके अलावा रायखेड़ा में 8, त्रिमूर्तिनगर, रायपुरा, चंदखुरी और अभनपुर में 7-7 पदों के लिए आवेदन मंगाए गए हैं। नेवरा में 8, भाठागांव और माना कैंप में 6-6 जबकि कुंरा और फाफाडीह में 5-5 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। वहीं आमापारा, बुढ़ापारा, मंदिर हसौद और तिलक नगर जैसे क्षेत्रों के स्कूलों में भी रिक्तियां मौजूद हैं।

इस खबर को शेयर करें:

e9073382a8eba25524e580ff55b8f56ea0340bb7ac24cfbd0a28106f19b38d44?s=90&d=mm&r=g

विकास पाण्डेय

वेब न्यूज एडिटर

विकास पाण्डेय वर्तमान में रायगढ़ (छत्तीसगढ़) के प्रतिष्ठित समाचार पत्र 'केलो प्रवाह' के डिजिटल विंग 'kelopravah.news' में न्यूज़ एडिटर के रूप में समाचार लेखन, ग्राउंड रिपोर्टिंग और संपादन की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। 15 वर्षों के NBFC क्षेत्र के अनुभव के बाद, समय की परिस्थितियों के कारण उन्होंने पत्रकारिता को चुना और 'RIG24 Media Network' जॉइन किया। वहां कार्य करते हुए ही उन्होंने BJMC की प्रोफेशनल डिग्री प्राप्त की और अपनी कार्यकुशलता के दम पर सीनियर न्यूज़ एडिटर के पद तक पहुँचे। अक्टूबर 2021 से वे 'केलो प्रवाह' के वेब पोर्टल और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स का कुशल संचालन एवं संपादन कर रहे हैं। विकास विशेष रूप से क्षेत्रीय घटनाक्रमों, जनसरोकार, राजनीति, खेती-किसानी, स्पोर्ट्स, ऑटोमोबाइल और करियर (Job) जैसे विभिन्न विषयों पर पाठकों की रुचि के अनुसार निरंतर और सरल शैली में सक्रिय रूप से लेखन कर रहे हैं।

Share: