छोड़कर सामग्री पर जाएँ

टी-20 क्रिकेट में चयन हुआ अरविन्द का मगर कश्मीर जाने के लिए पैसे नहीं हैं

IMG 20260908 WA0012

रायगढ़ (केलो प्रवाह)। जिले के प्रतिभावान क्रिकेट खिलाड़ी अरविंद खलखो का जम्मू कश्मीर के श्रीनगर मेें आयोजित राष्ट्रीय डीफ मेन्स टी 20 क्रिकेट चैम्पियनशिप के लिए चयन हुआ है। युवा खिलाड़ी अरविंद राष्ट्रीय स्तर के इस आयोजन मेें छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व करेंगे। विडंबना यह है कि मुफलिसी की मार झेल रहे इस होनहार खिलाड़ी के पास प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए कश्मीर जाने में खर्च होने वाले रेल किराया व अन्य खर्च के लिए रूपयों का अभाव है। ऐसे में उसने कलेक्टर को आवेदन देते हुए 10 हजार रूपए की आर्थिक प्रदान करने की गुहार लगाई है।

जिले में प्रतिभाओं की कमी नहीं है परंतु आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण कई प्रतिभाओं का उभरने के पूर्व ही दमन हो जाता है। ऐसा ही एक मामला सोमवार को सामने आया है। कलेक्टर जनदर्शन कार्यक्रम में पहुंचे युवा क्रिकेट खिलाड़ी अरविंद खलखो ने बताया कि आगामी 28 सितंबर से 4 अक्टूबर तक जम्मू कश्मीर के श्रीनगर मेें आयोजित 9 वीं  राष्ट्रीय डीफ मेन्स टी-20 क्रिकेट चैम्पियनशिप उसे राष्ट्रीय स्तर पर छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व करने का अवसर प्रदान हुआ है।

यह रायगढ़ जिले के लिए भी गर्व की बात है परंतु विडंबना यह है कि आर्थिक स्थिति कमजोर होने की वजह से अरविंद खलखो के पास कश्मीर जाने के लिए किराये तक की व्यवस्था नहीं है। ऐसे में अरविंद खलखो ने कलेक्टर को आवेदन देते हुए रेल यात्रा का किराया, पंजीयन शुल्क एवं अन्य आवश्यक खर्चे के लिए 10 हजार रूपए की आर्थिक सहायदा दिलाने की मांग की है। 

इस खबर को शेयर करें:

8690517c9326392a68531b5faf7668b00e00b86685972a50e34c21832c7c1c6c?s=90&d=mm&r=g

Editorial

News Room

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ से 1988 से निरंतर प्रकाशित दैनिक समाचार पत्र 'केलो प्रवाह' का यह Official Digital News Room है। हमारी संपादकीय टीम देश और छत्तीसगढ़ की प्रमुख खबरों, सीएम की गतिविधियों और शासन की जनहितैषी योजनाओं को प्रमुखता से साझा करती है। किसानों के हित में समर्पित हमारी टीम, 'जल, जंगल और जमीन' से जुड़े संवेदनशील मुद्दों और विभिन्न विभागों में पारदर्शिता सुनिश्चित करने वाली रिपोर्टिंग के साथ ही सुदूर अंचलों की ज़मीनी हकीकत को सामने लाती है। जनहित से जुड़ी गतिविधियों, खनिज और औद्योगिक क्षेत्रों की 'Exclusive' खबरों को Evidence के साथ प्रमाणिकता से प्रकाशित करना हमारी प्राथमिकता है। राजनीति, प्रशासन, अपराध, स्पोर्ट्स, रोज़गार, खेती-किसानी और धार्मिक विषयों सहित हर क्षेत्र की खबरों को पूरी शुचिता के साथ प्रस्तुत करना ही हमारा संकल्प है।

Share: