छोड़कर सामग्री पर जाएँ

प्री बीएड एवं प्री डीएलएड प्रवेश परीक्षा 2025-26 के लिए आवेदन प्रारंभ, अंतिम तिथि 25 अप्रैल

images 4

रायपुर 7 अप्रैल 2025। छत्तीसगढ़ व्यवसायिक परीक्षा मण्डल द्वारा शैक्षणिक सत्र 2025-26 में प्री बीएड एवं प्री डीएलएड प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन आमंत्रित की गई है। इसके लिए व्यापम द्वारा अभ्यार्थियों से ऑनलाईन आवेदन की तिथि निर्धारित की गई है। प्री बीएड एवं प्री डीएलएड प्रवेश परीक्षा के लिए ऑनलाईन आवेदन की प्रारंभिक तिथि 28 मार्च से शुरू हो गई है। प्री बीएड एवं प्री डीएलएड में इच्छुक अभ्यार्थी 25 अप्रैल 2025 तक शाम 5:00 बजे तक इसके लिए आवेदन कर सकते हैं।

इसके लिए त्रुटि सुधार की तिथि 26 अपै्रल से 28 अप्रैल शाम 5ः00 बजे तक तय किया गया है। व्यापम द्वारा प्री बीएड एवं प्री डीएलएड प्रवेश परीक्षाओं की संभावित तिथि 22 अप्रैल 2025 निर्धारित किया गया है। परीक्षा प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों में आयोजित किया जाएगा। अभ्यर्थी इस संदर्भ में अधिक जानकारी के लिए व्यापम की वेबसाईट https://vyapamcg.cgstate.gov.in/ पर अवलोकन कर सकते हैं।

इस खबर को शेयर करें:

8690517c9326392a68531b5faf7668b00e00b86685972a50e34c21832c7c1c6c?s=90&d=mm&r=g

Editorial

News Room

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ से 1988 से निरंतर प्रकाशित दैनिक समाचार पत्र 'केलो प्रवाह' का यह Official Digital News Room है। हमारी संपादकीय टीम देश और छत्तीसगढ़ की प्रमुख खबरों, सीएम की गतिविधियों और शासन की जनहितैषी योजनाओं को प्रमुखता से साझा करती है। किसानों के हित में समर्पित हमारी टीम, 'जल, जंगल और जमीन' से जुड़े संवेदनशील मुद्दों और विभिन्न विभागों में पारदर्शिता सुनिश्चित करने वाली रिपोर्टिंग के साथ ही सुदूर अंचलों की ज़मीनी हकीकत को सामने लाती है। जनहित से जुड़ी गतिविधियों, खनिज और औद्योगिक क्षेत्रों की 'Exclusive' खबरों को Evidence के साथ प्रमाणिकता से प्रकाशित करना हमारी प्राथमिकता है। राजनीति, प्रशासन, अपराध, स्पोर्ट्स, रोज़गार, खेती-किसानी और धार्मिक विषयों सहित हर क्षेत्र की खबरों को पूरी शुचिता के साथ प्रस्तुत करना ही हमारा संकल्प है।

Share: