छोड़कर सामग्री पर जाएँ

घर के नीचे खड़ी अपोलो टायर सेल्समैन की पल्सर बाइक चोरी, जूटमिल पुलिस ने दर्ज किया केस

jutmil thana1 1730472376

रायगढ़ (केलो प्रवाह)। अपोलो टायर के सेल्समैन की पल्सर बाईक को घर के सामने से रात के अंधेरे का फायदा उठाते हुए किसी ने पार कर दिया। सुबह जब मोटरसायकिल नहीं मिली तब उसने थाने में तदाशय की रिपोर्ट दर्ज कराई। उक्त चोरी की वारदात जूटमिल थाना क्षेत्र की है।  मिली जानकारी के अनुसार जूटमिल थानांतर्गत बायपास मार्ग पर स्थित भाटिया कालोनी निवासी दीपक नामदेव पिता सुरेश नामदेव अपोलो टायर कंपनी में सेल्समैन के पद पर काम करता है।

दीपक ने जूटमिल थाने में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि मंगलवार की रात को तकरीबन 9 बजे वह काम से वापस लौटा और अपनी पल्सर मोटरसायकिल (क्रमांक सीजी 13 बीजी 4346) को अपने घर के नीचे खड़ी कर सोने के लिए चला गया था। बुधवार की सुबह उठकर घर के नीचे आया तो वहां उसकी बाईक नहीं थी। आस पास काफी खोजबीन के बाद भी कहीं पता नहीं चलने पर उसने रिपोर्ट दर्ज कराई।

वहीं जूटमिल पुलिस ने दीपक नामदेव की रिपोर्ट पर अज्ञात चोर के विरूद्ध बीएनएस की धारा 303 (2) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर उसकी पतासाजी प्रारंभ कर दी है।

इस खबर को शेयर करें:

8690517c9326392a68531b5faf7668b00e00b86685972a50e34c21832c7c1c6c?s=90&d=mm&r=g

Editorial

News Room

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ से 1988 से निरंतर प्रकाशित दैनिक समाचार पत्र 'केलो प्रवाह' का यह Official Digital News Room है। हमारी संपादकीय टीम देश और छत्तीसगढ़ की प्रमुख खबरों, सीएम की गतिविधियों और शासन की जनहितैषी योजनाओं को प्रमुखता से साझा करती है। किसानों के हित में समर्पित हमारी टीम, 'जल, जंगल और जमीन' से जुड़े संवेदनशील मुद्दों और विभिन्न विभागों में पारदर्शिता सुनिश्चित करने वाली रिपोर्टिंग के साथ ही सुदूर अंचलों की ज़मीनी हकीकत को सामने लाती है। जनहित से जुड़ी गतिविधियों, खनिज और औद्योगिक क्षेत्रों की 'Exclusive' खबरों को Evidence के साथ प्रमाणिकता से प्रकाशित करना हमारी प्राथमिकता है। राजनीति, प्रशासन, अपराध, स्पोर्ट्स, रोज़गार, खेती-किसानी और धार्मिक विषयों सहित हर क्षेत्र की खबरों को पूरी शुचिता के साथ प्रस्तुत करना ही हमारा संकल्प है।

Share: