रायगढ़: अपेक्स सुपरस्पेशलिटी हॉस्पिटल एवं आईवीएफ सेंटर, रायगढ़ द्वारा निःसंतान दंपतियों के लिए निःशुल्क जांच एवं परामर्श ओपीडी का आयोजन दिनांक 26 अप्रैल 2026, दिन रविवार को अपेक्स हॉस्पिटल परिसर में किया जा रहा है। इसमें इनफर्टिलिटी विशेषज्ञ डॉ. रश्मि गोयल निःशुल्क जांच एवं परामर्श हेतु उपलब्ध रहेंगी। आज के इस आधुनिक युग में तनाव और प्रदूषण की वजह से बांझपन की समस्या बहुत सामान्य होती जा रही है। शादीशुदा कपल जब तक इसके इलाज के लिए अपने आप को तैयार कर पाते हैं, तब तक उनकी उम्र काफी बढ़ जाती है।
डॉ. रश्मि ने बताया कि इस शिविर का मुख्य उद्देश्य लोगों में निःसंतानता के प्रति जागरूकता लाना है, जिससे लोग सही समय पर इस समस्या का इलाज करा सकें। इस शिविर का उद्देश्य समाज की सोच में बदलाव लाना भी है, क्योंकि अभी भी कई परिवार इस समस्या को एक अभिशाप मानते हैं और केवल महिला को ही दोषी ठहराते हैं। जबकि सर्वे के मुताबिक, 50% से ज्यादा मामलों में बांझपन के लिए पुरुष जिम्मेदार होते हैं। अपेक्स हॉस्पिटल द्वारा पूर्व में भी ऐसी ओपीडी का आयोजन किया जाता रहा है। अस्पताल प्रशासन निःसंतानता के इलाज की सभी आधुनिक तकनीकों को रायगढ़ शहर में उपलब्ध कराने के लिए सदैव प्रयासरत रहता है।
इसी प्रतिबद्धता की वजह से अपेक्स हॉस्पिटल पूरे छत्तीसगढ़ में इनफर्टिलिटी के मामलों में अधिकतम सफलता दर प्राप्त करने में सफल रहा है। डॉ. रश्मि ने साझा किया कि हमारा यही प्रयास है कि रायगढ़ व आसपास के क्षेत्रों के लोगों को इलाज के लिए महानगरों की ओर पलायन न करना पड़े। अस्पताल प्रबंधन से मिली जानकारी के अनुसार, इस ओपीडी में निःशुल्क वीर्य जांच एवं परामर्श दिया जाएगा, साथ ही सभी प्रकार के टेस्ट पर 25% की विशेष छूट प्रदान की जाएगी।
पंजीयन की जानकारी:
असुविधा से बचने के लिए अस्पताल के मोबाइल नंबर 9329142515 एवं 9329915091 पर अग्रिम पंजीकरण (Registration) करवाया जा सकता है।























