छोड़कर सामग्री पर जाएँ

रायगढ़ में राशन वितरण में गड़बड़ी का आरोप, पहाड़ी कोरवाओं का अंगूठा लगवाकर अगस्त का राशन नहीं देने की शिकायत

image 2026 09 10T105701.067

रायगढ़। रायगढ़ जिले के धरमजयगढ़ क्षेत्र के ग्राम पंचायत साजापाली के आमानारा गांव से राशन वितरण में गड़बड़ी का मामला सामने आया है। यहां पहाड़ी कोरवा परिवारों ने आरोप लगाया है कि राशन देने के नाम पर उनका अंगूठा लगवा लिया गया, लेकिन इसके बाद उन्हें राशन नहीं दिया गया। ग्रामीणों का कहना है कि अगस्त महीने का राशन उन्हें नहीं मिला, जिससे गांव के पहाड़ी कोरवा परिवारों में नाराजगी है।

ग्रामीणों के अनुसार, राशन देने के नाम पर उनका अंगूठा लगवा लिया गया, लेकिन अंगूठा लगवाने के बाद भी उन्हें अगस्त महीने का राशन नहीं दिया गया। ऐसे में अब उनका सवाल है कि जब राशन वितरण के नाम पर उनका अंगूठा लग चुका है और राशन का गबन हो गया है, तो उन्हें संबंधित माह का राशन कैसे मिलेगा।

दुकान से राशन खरीदकर खाने को मजबूर ग्रामीण
ग्रामीण पारस राम ने बताया कि अगस्त महीने का राशन नहीं मिला है। अंगूठा लगवा लिया गया है और जब राशन लेने जाते हैं तो संचालक ढंग से बात भी नहीं करते। कहते हैं कि कहीं दूसरी जगह जाओ और राशन लेकर आओ। समय पर राशन नहीं मिल रहा है, जिससे ग्रामीण दुकान से राशन खरीदकर खा रहे हैं।

बता दें कि आमानारा में पहाड़ी कोरवा समुदाय के करीब 52 परिवार निवास करते हैं, जिनकी आबादी लगभग 300 बताई जा रही है। चारों ओर पहाड़ों से घिरा यह गांव है, जहां लगभग संपूर्ण आबादी पहाड़ी कोरवा समुदाय के लोगों की है।

पीडीएस संचालक ने क्या कहा?
इस संबंध में पीडीएस संचालक विजय से बात करने पर उन्होंने बताया कि पिछले राशन वितरक द्वारा एक माह का राशन वितरित नहीं किया गया था। इसी कारण राशन वितरण एक माह पीछे चल रहा है। उनका कहना है कि अगस्त में प्राप्त राशन को जुलाई माह का राशन मानकर वितरित किया गया है और सितंबर में आने वाले राशन को अगस्त माह का राशन मानकर वितरित किया जाएगा।

दुकान को करेंगे सस्पेंड- सहायक खाद्य अधिकारी
वहीं राशन वितरण नहीं किए जाने को लेकर जब सहायक खाद्य अधिकारी, धरमजयगढ़ राबिया खान से बात की गई, तो उन्होंने दुकान को सस्पेंड करने और ग्रामीणों के लिए वैकल्पिक व्यवस्था के रूप में चिड़ोड़ीह की राशन दुकान को अटैच करने की बात कही।

इस खबर को शेयर करें:

8690517c9326392a68531b5faf7668b00e00b86685972a50e34c21832c7c1c6c?s=90&d=mm&r=g

Editorial

News Room

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ से 1988 से निरंतर प्रकाशित दैनिक समाचार पत्र 'केलो प्रवाह' का यह Official Digital News Room है। हमारी संपादकीय टीम देश और छत्तीसगढ़ की प्रमुख खबरों, सीएम की गतिविधियों और शासन की जनहितैषी योजनाओं को प्रमुखता से साझा करती है। किसानों के हित में समर्पित हमारी टीम, 'जल, जंगल और जमीन' से जुड़े संवेदनशील मुद्दों और विभिन्न विभागों में पारदर्शिता सुनिश्चित करने वाली रिपोर्टिंग के साथ ही सुदूर अंचलों की ज़मीनी हकीकत को सामने लाती है। जनहित से जुड़ी गतिविधियों, खनिज और औद्योगिक क्षेत्रों की 'Exclusive' खबरों को Evidence के साथ प्रमाणिकता से प्रकाशित करना हमारी प्राथमिकता है। राजनीति, प्रशासन, अपराध, स्पोर्ट्स, रोज़गार, खेती-किसानी और धार्मिक विषयों सहित हर क्षेत्र की खबरों को पूरी शुचिता के साथ प्रस्तुत करना ही हमारा संकल्प है।

Share: