छोड़कर सामग्री पर जाएँ

दीपावली पर्व से पहले महिलाओं के खातों में आई महतारी वंदन योजना की राशि

image editor output image 483150443 1793981163233
  • महिलाओं ने मुख्यमंत्री के प्रति जताया आभार, त्योहार की तैयारियों के लिए मिली आर्थिक मदद

रायगढ़, 6 नवम्बर 2026/ छत्तीसगढ़ शासन की महतारी वंदन योजना ने जिले की महिलाओं के लिए दीपावली त्योहार की खुशियों को और बढ़ा दिया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय द्वारा योजना की 33वीं किस्त के रूप में एक हजार रुपये की राशि उनके बैंक खाते में अंतरित किए जाने से उन्हें दीपावली की तैयारियों के लिए आर्थिक सहारा मिला है। समय पर मिली इस राशि से महिलाएं अपने परिवार के साथ दीपावली का त्योहार उत्साह और उमंग के साथ मनाने की तैयारी कर रही हैं।

ग्राम ननसिया की दुर्गा चक्रपाणी बताती हैं कि महतारी वंदन योजना के माध्यम से उन्हें हर महीने नियमित रूप से एक हजार रुपये की सहायता राशि सीधे बैंक खाते में प्राप्त हो रही है। यह राशि घरेलू जरूरतों को पूरा करने में काफी मददगार साबित हो रही है। इस बार दीपावली से पहले 33वीं किस्त मिलने से खुशी दोगुनी हो गई है। उन्होंने कहा कि वे इस राशि का उपयोग दीपावली के लिए दीये, पूजन सामग्री और मिठाइयां खरीदने सहित त्योहार की अन्य आवश्यक तैयारियों में कर रही है।

उनका कहना है कि योजना की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि सहायता राशि बिना किसी परेशानी के सीधे बैंक खाते में पहुंच जाती है। इससे उन्हें राशि प्राप्त करने के लिए कहीं भटकना नहीं पड़ता और वे अपनी जरूरत के अनुसार इसका उपयोग कर पाती हैं। हर महीने मिलने वाली यह आर्थिक सहायता परिवार की छोटी-बड़ी जरूरतों को पूरा करने में सहयोगी बन रही है। दीपावली जैसे महत्वपूर्ण पर्व से पहले खाते में राशि पहुंचने पर दुर्गा चक्रपाणी ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय एवं छत्तीसगढ़ शासन के प्रति आभार जताया। उन्होंने कहा कि योजना से मिलने वाली नियमित सहायता महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने के साथ परिवार की जिम्मेदारियों में सहयोग करने का अवसर भी दे रही है।

महतारी वंदन योजना आज प्रदेश की महिलाओं के लिए आर्थिक संबल का माध्यम बन रही है। पात्र महिला हितग्राहियों के लिए यह सहायता केवल एक हजार रुपये तक सीमित नहीं है, बल्कि अपनी जरूरतें पूरी करने, परिवार की खुशियों में सहभागी बनने और त्योहार को अपने सामर्थ्य के अनुसार उत्साह से मनाने का भरोसा भी है। इस दीपावली दुर्गा के घर जलने वाले दीयों के साथ महतारी वंदन योजना से मिली सहायता भी उनके जीवन में खुशियों का उजाला बिखेर रही है।

इस खबर को शेयर करें:

8690517c9326392a68531b5faf7668b00e00b86685972a50e34c21832c7c1c6c?s=90&d=mm&r=g

Editorial

News Room

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ से 1988 से निरंतर प्रकाशित दैनिक समाचार पत्र 'केलो प्रवाह' का यह Official Digital News Room है। हमारी संपादकीय टीम देश और छत्तीसगढ़ की प्रमुख खबरों, सीएम की गतिविधियों और शासन की जनहितैषी योजनाओं को प्रमुखता से साझा करती है। किसानों के हित में समर्पित हमारी टीम, 'जल, जंगल और जमीन' से जुड़े संवेदनशील मुद्दों और विभिन्न विभागों में पारदर्शिता सुनिश्चित करने वाली रिपोर्टिंग के साथ ही सुदूर अंचलों की ज़मीनी हकीकत को सामने लाती है। जनहित से जुड़ी गतिविधियों, खनिज और औद्योगिक क्षेत्रों की 'Exclusive' खबरों को Evidence के साथ प्रमाणिकता से प्रकाशित करना हमारी प्राथमिकता है। राजनीति, प्रशासन, अपराध, स्पोर्ट्स, रोज़गार, खेती-किसानी और धार्मिक विषयों सहित हर क्षेत्र की खबरों को पूरी शुचिता के साथ प्रस्तुत करना ही हमारा संकल्प है।

Share: