छोड़कर सामग्री पर जाएँ

वॉकी-टॉकी से देते थे चोरी को अंजाम… 400 CCTV खंगालने के बाद पुलिस ने अंतरराज्यीय चोर गिरोह का किया पर्दाफाश, 2 घंटे में 2 बड़ी वारदात करने वाले 4 शातिर गिरफ्तार

image editor output image434327571 1769995384519

जगदलपुर। जगदलपुर में दो अलग-अलग चोरी के मामलों में कार्रवाई करते हुए बस्तर पुलिस ने एक अंतरराज्यीय चोर गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार किया है। बता दें कि 29 जनवरी की शाम को शातिर चोरों ने कोतवाली थाना क्षेत्र के सनसिटी और बोधघाट थाना क्षेत्र के वृंदावन कॉलोनी स्थित सूने मकानों को निशाना बनाते हुए लाखों रुपये नगद और सोने-चांदी के आभूषण चोरी कर लिए थे।

शातिर आरोपियों ने पुलिस की नजर से बचने के लिए चोरी के दौरान मोबाइल का उपयोग न करते हुए वॉकी-टॉकी का उपयोग किया, लेकिन बस्तर पुलिस ने शहर के तकरीबन 400 सीसीटीवी फुटेज खंगालते हुए आरोपियों की पहचान कर ली। शातिर चोर घटना को अंजाम देने के बाद विशाखापट्टनम रवाना हो गए थे, जिसके बाद पुलिस लगातार आरोपियों के पीछे लगी हुई थी। आरोपी वापस अपने-अपने ठिकानों पर जाने के लिए फिर से बस्तर के रास्ते रायपुर भागने के फिराक में थे, तभी बस्तर पुलिस ने आरोपियों को जगदलपुर के पास से गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार हुए आरोपियों में अभिषेक खंडारा (पंजाब), विशाल वाल्मीकि (हरियाणा), जबकि नरेंद्र सिंह (भिलाई) और विक्की कुमार वर्मा (दुर्ग) के निवासी हैं। शातिर चोरों ने महज दो घंटे के अंदर दो बड़ी चोरियों को अंजाम दिया और पकड़े जाने से बचने के लिए विशाखापट्टनम रवाना हो गए थे।

इस खबर को शेयर करें:

8690517c9326392a68531b5faf7668b00e00b86685972a50e34c21832c7c1c6c?s=90&d=mm&r=g

Editorial

News Room

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ से 1988 से निरंतर प्रकाशित दैनिक समाचार पत्र 'केलो प्रवाह' का यह Official Digital News Room है। हमारी संपादकीय टीम देश और छत्तीसगढ़ की प्रमुख खबरों, सीएम की गतिविधियों और शासन की जनहितैषी योजनाओं को प्रमुखता से साझा करती है। किसानों के हित में समर्पित हमारी टीम, 'जल, जंगल और जमीन' से जुड़े संवेदनशील मुद्दों और विभिन्न विभागों में पारदर्शिता सुनिश्चित करने वाली रिपोर्टिंग के साथ ही सुदूर अंचलों की ज़मीनी हकीकत को सामने लाती है। जनहित से जुड़ी गतिविधियों, खनिज और औद्योगिक क्षेत्रों की 'Exclusive' खबरों को Evidence के साथ प्रमाणिकता से प्रकाशित करना हमारी प्राथमिकता है। राजनीति, प्रशासन, अपराध, स्पोर्ट्स, रोज़गार, खेती-किसानी और धार्मिक विषयों सहित हर क्षेत्र की खबरों को पूरी शुचिता के साथ प्रस्तुत करना ही हमारा संकल्प है।

Share: