छोड़कर सामग्री पर जाएँ

वोट डालने के बाद ओपी पहुंचे नीरा महंत के ठेले पर, चाय का लिया आनंद! जीवर्धन के समर्थन में नीरा पिला रही फ्री चाय, वित्त मंत्री की पोस्ट ने मचाई धूम, छा गई ‘नीरा दीदी’.. Watch Video

IMG 20250211 WA0011

रायगढ़। नगरीय निकाय चुनाव 2025 के तहत रायगढ़ में मतदान जोरों पर है। मतदाताओं में जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है। इसी क्रम में छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री एवं रायगढ़ विधायक ओपी चौधरी ने भी अपने मताधिकार का प्रयोग किया। उन्होंने बाल मंदिर, रायगढ़ के मतदान केंद्र क्रमांक 62 पर मतदान किया और लोकतंत्र के इस महापर्व में अपनी भागीदारी सुनिश्चित की।मतदान के बाद ओपी चौधरी ने जनता से अपील करते हुए कहा कि रायगढ़ की जनता पिछले कुछ महीनों से विकास की राजनीति को देख रही है और बदलाव को महसूस कर रही है। उन्होंने कहा कि इस चुनाव में भाजपा के महापौर एवं पार्षद प्रत्याशियों को विजयी बनाकर ट्रिपल इंजन की सरकार बनाने में सहयोग दें, ताकि रायगढ़ और छत्तीसगढ़ को विकास की नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया जा सके।

‘पहले मतदान, फिर जलपान’ की परंपरा निभाई

मतदान के बाद ओपी चौधरी ने स्टेशन रोड पर स्थित नीरा महंत के ठेले पर चाय का आनंद लिया। इस दौरान उनके साथ रायगढ़ भाजपा के महापौर प्रत्याशी जीवर्धन चौहान भी मौजूद रहे। खास बात यह रही कि “चाय वाले मेयर प्रत्याशी” के नाम से पहचाने जा रहे जीवर्धन चौहान के समर्थन में नीरा महंत ने अपने ठेले पर चाय मुफ्त में पिलाने की घोषणा की। उनके ठेले पर एक पोस्टर भी लगा था, जिसमें लिखा था “चाय फ्री में पी के जाइए, चाय वाले जीवर्धन भैया को वोट देकर जिताइए!”

ओपी चौधरी ने इस खास मौके को सोशल मीडिया पर लाइव पोस्ट किया, जिसमें वे नीरा दीदी के ठेले पर चाय पीते नजर आए। यह लाइव पोस्ट तेजी से वायरल हो गया और हजारों लोग पसंद कर रहे हैं।

ब्लू लिंक को टैप कर वीडियो देखें

जनता से अधिक संख्या में मतदान की अपील

फाइनेंस मिनिस्टर ओपी चौधरी ने रायगढ़ की जनता से अपील की कि वे अधिक से अधिक संख्या में मतदान करें और लोकतंत्र के इस महापर्व में अपनी भागीदारी निभाएं। उन्होंने कहा कि रायगढ़ को विकसित करने और नए आयाम देने के लिए एक सशक्त नेतृत्व की जरूरत है, जो जनता की सेवा के लिए समर्पित हो।

screenshot 20250211 112413 instagram5074957800747537228

रायगढ़ के मतदाताओं में उत्साह

रायगढ़ में मतदान के प्रति लोगों में भारी उत्साह देखा जा रहा है। मतदान केंद्रों पर सुबह से ही मतदाताओं की लंबी कतारें लगी हैं। प्रशासन भी चुनाव को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष रूप से संपन्न कराने के लिए पूरी तरह मुस्तैद है। इस चुनावी माहौल में भाजपा, कांग्रेस और अन्य दलों के प्रत्याशी अपनी-अपनी जीत सुनिश्चित करने के लिए पूरी ताकत झोंक रहे हैं। आने वाले समय में यह देखना दिलचस्प होगा कि रायगढ़ की जनता किसे अपना आशीर्वाद देती है और अगला महापौर एवं नगर सरकार किसकी बनती है।

fb img 17392515054618387534758139926802
screenshot 20250211 112022 facebook4829472897889828787
fb img 17392514802055028328583797491266
fb img 17392514874524568354128648980459
fb img 17392514825604626964925977638505
fb img 17392515081562607218404300233986
fb img 1739251523751333708491567545762

इस खबर को शेयर करें:

e9073382a8eba25524e580ff55b8f56ea0340bb7ac24cfbd0a28106f19b38d44?s=90&d=mm&r=g

विकास पाण्डेय

एडिटर - वेब एवं डिजिटल

विकास पाण्डेय अक्टूबर 2021 से 'केलो प्रवाह' के साथ जुड़े हैं और डिजिटल विंग के संचालन एवं संपादन की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। रायगढ़ और छत्तीसगढ़ के प्रमुख घटनाक्रम, जनहित के मुद्दों और स्थानीय सरोकारों पर रिपोर्टिंग करते हैं। उन्होंने RIG24 मीडिया नेटवर्क से पत्रकारिता की शुरुआत की और इसी दौरान BJMC की डिग्री हासिल की।

Share: