छोड़कर सामग्री पर जाएँ

बिजली व्यवस्था में लापरवाही पर गिरी गाज, बलौदाबाजार में AE और JE निलंबित

images 20
  • एमडी भीमसिंह कंवर के निरीक्षण में मिली गड़बड़ियां, लवन और कसडोल में दिखा खराब रखरखाव

रायपुर। छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी ने विद्युत व्यवस्था में लापरवाही बरतने पर बड़ा कदम उठाया है। कंपनी के प्रबंध निदेशक भीमसिंह कंवर के औचक निरीक्षण के दौरान बिजली लाइन और खंभों के रखरखाव में गंभीर खामियां पाए जाने पर बलौदाबाजार जिले में पदस्थ दो अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया।

दरअसल, एमडी कंवर बलौदाबाजार जिले के दौरे पर थे, जहां उन्होंने बिजली विभाग के अलग-अलग दफ्तरों और मैदानी इलाकों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्हें कई जगहों पर पुराने और खतरनाक हालत में झूलते तार, झुके हुए खंभे और सुस्त मेंटनेंस व्यवस्था दिखी। लवन उपसंभाग के कोल्हिया गांव में विद्युत लाइन की जर्जर स्थिति को देखकर वे बेहद नाराज़ हुए। यहां की लापरवाही को गंभीर मानते हुए उन्होंने तत्काल सहायक अभियंता उमाशंकर साहू को निलंबित करने के निर्देश कार्यपालक निदेशक (रायपुर ग्रामीण) को दिए।

इसके अलावा कसडोल के मड़वा गांव में बिजली खंभों में केबल की ऊंचाई को लेकर भी लापरवाही पाई गई। यहां कनिष्ठ अभियंता सूरज खटकर के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एमडी ने एसई बलौदाबाजार को तत्काल निलंबन के आदेश जारी करने को कहा। कंपनी ने तत्काल अमल करते हुए दोनों अधिकारियों को निलंबित कर दिया है और उन्हें क्रमश: महासमुंद व कसडोल में अटैच किया गया है।

इससे पहले एमडी कंवर ने बलौदाबाजार वृत्त में AE और JE की बैठक लेकर विभिन्न योजनाओं की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को बिजली आपूर्ति में सुधार लाने के निर्देश दिए और ट्रांसफार्मर की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए स्टोर विभाग से समन्वय बनाए रखने को कहा। खराब ट्रांसफार्मरों की त्वरित मरम्मत और निर्बाध आपूर्ति को प्राथमिकता देने का निर्देश भी दिया।

इस निरीक्षण दौरे से साफ है कि अब बिजली विभाग में लापरवाही किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। प्रबंध निदेशक का यह कड़ा संदेश न सिर्फ कर्मचारियों के लिए चेतावनी है, बल्कि उपभोक्ताओं के लिए राहत की उम्मीद भी।

इस खबर को शेयर करें:

8690517c9326392a68531b5faf7668b00e00b86685972a50e34c21832c7c1c6c?s=90&d=mm&r=g

Editorial

News Room

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ से 1988 से निरंतर प्रकाशित दैनिक समाचार पत्र 'केलो प्रवाह' का यह Official Digital News Room है। हमारी संपादकीय टीम देश और छत्तीसगढ़ की प्रमुख खबरों, सीएम की गतिविधियों और शासन की जनहितैषी योजनाओं को प्रमुखता से साझा करती है। किसानों के हित में समर्पित हमारी टीम, 'जल, जंगल और जमीन' से जुड़े संवेदनशील मुद्दों और विभिन्न विभागों में पारदर्शिता सुनिश्चित करने वाली रिपोर्टिंग के साथ ही सुदूर अंचलों की ज़मीनी हकीकत को सामने लाती है। जनहित से जुड़ी गतिविधियों, खनिज और औद्योगिक क्षेत्रों की 'Exclusive' खबरों को Evidence के साथ प्रमाणिकता से प्रकाशित करना हमारी प्राथमिकता है। राजनीति, प्रशासन, अपराध, स्पोर्ट्स, रोज़गार, खेती-किसानी और धार्मिक विषयों सहित हर क्षेत्र की खबरों को पूरी शुचिता के साथ प्रस्तुत करना ही हमारा संकल्प है।

Share: