रायगढ़, 11 फरवरी 2025। जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 05 की राजनीति में एक नई ऊर्जा का संचार हो रहा है। इस बदलाव की अगुवाई कर रहे हैं युवा और जुझारू नेता आकाश मिश्रा, जिनका चुनावी जनसंपर्क अभियान पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। गाँव-गाँव में उनका स्वागत न केवल एक नेता के रूप में बल्कि एक बेटे के रूप में किया जा रहा है। ग्राम कठानी, महलोई, आरमुड़ा, बोड़ाझरिया, कांदागढ़, झिल्गीटार, लोहाखान और छपोरा में उनके हालिया दौरे के दौरान ग्रामीणों का उत्साह देखते ही बनता था। लोगों ने उन्हें बाजे-गाजे के साथ स्वागत किया, फूल-मालाओं से लाद दिया और अपने अटूट समर्थन का वादा किया।
युवा जोश और बुजुर्गों का विश्वास – यह दृश्य बताने के लिए काफी था कि आकाश मिश्रा जनता के कितने करीब पहुँच चुके हैं। आकाश मिश्रा की सबसे बड़ी ताकत है जनता से सीधा संवाद। वे केवल वादे करने में विश्वास नहीं रखते, बल्कि गाँव के बुजुर्गों, महिलाओं, युवाओं और किसानों से खुलकर चर्चा करते हैं, उनकी समस्याएँ समझते हैं और समाधान का भरोसा दिलाते हैं। उनका यही अपनापन उन्हें जनता के और करीब ला रहा है।
नेता नहीं, बेटा कहिए – आकाश
आकाश मिश्रा बार-बार कहते हैं, “नेता नहीं, बेटा कहिए, मेरा उद्देश्य केवल चुनाव जीतना नहीं, बल्कि जनता की सेवा करना है। मैं खुद को नेता नहीं, बल्कि इस क्षेत्र का बेटा मानता हूँ, और इस मिट्टी की सेवा ही मेरा पहला कर्तव्य है।” आकाश की मिलनसारिता और सहज संवाद शैली ने लोगों के दिलों में उनके लिए एक विशेष स्थान बना दिया है। गाँव के कई बुजुर्गों ने उन्हें आशीर्वाद देते हुए कहा, “आकाश बेटा, तुम हमारे अपने हो। हमें गर्व है कि हमारे क्षेत्र को अब एक ऐसा नेता मिल रहा है, जो हमारी चिंता करता है।”

‘दो पत्ती’ चुनाव चिन्ह बना ग्रामीणों की पहली पसंद
ग्रामीण मतदाता ‘दो पत्ती’ चुनाव चिह्न पर अपना समर्थन जता रहे हैं। हर गाँव, हर चौपाल और हर नुक्कड़ पर आकाश मिश्रा के समर्थन में पोस्टर-बैनर लहराते नजर आते हैं।

युवा नेतृत्व, नई सोच और मजबूत इरादे
आकाश मिश्रा केवल एक चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवार नहीं हैं, बल्कि युवा शक्ति और नई सोच के मालिक हैं। विधायक उमेश पटेल के करीबी माने जाने वाले आकाश ने राजनीति में युवा नेतृत्व की एक नई काबिल मिसाल कायम की है। उनकी रणनीति साफ है – समस्याओं का समाधान, विकास की नई पहल और जनता के साथ सीधा संवाद। उनका चुनावी अभियान सिर्फ एक प्रचार नहीं, बल्कि एक आंदोलन बनता जा रहा है।

बहरहाल आगामी चुनाव में जनता का फैसला क्या होगा, यह तो वक्त बताएगा, लेकिन इतना तय है कि आकाश मिश्रा ने अपने विचार, मेहनत और समर्पण से गाँव-गाँव में बदलाव की लहर ला दी है।
जनसंपर्क की कुछ तस्वीरें





















































You must be logged in to post a comment.