छोड़कर सामग्री पर जाएँ

पत्नी को मनाने ससुराल गया युवक, साथ चलने से इनकार पर लगा ली फांसी – प्रेम विवाह के बाद अलगाव से था परेशान, जेब से मिला सुसाइड नोट, पुलिस जांच में जुटी

images 11

बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद में एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. युवक अपनी नाराज पत्नी को मनाकर वापिस घर लेजाने ससुराल गुंडरदेही थाना क्षेत्र के गुरेदा गांव पहुंचा था. लेकिन पत्नी ने साथ चलने से इंकार कर दिया. इस बात से दुखी होकर युवक ने उसी गांव में पेड़ पर फांसी लगा ली. सूचना पर पहुंची पुलिस को युवक के जेब से 2 पेज का सुसाइड नोट भी मिला है. फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पीएम के लिए भेज दिया है और आगे की कार्रवाई में जुट गई है.

जानकारी के मुताबिक, मृतक की पहचान महेंद्र कुमार देवांगन के रूप में हुई है. उसने 2 साल पहले दूसरे जाति की लड़की के साथ प्रेम विवाह किया था. शादी के बाद दोनों कुछ समय तक छत्तीसगढ़ के बाहर जीवन यापन कर रहे थे. इसके बाद दोनों वापिस प्रदेश लौटे और युवक के गांव अर्जुन्दा थाना क्षेत्र के भाटागांव में रहने लगे. शादी के 6 महीने बाद अचानक किसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ और मृतक की पत्नी ने उसे छोड़कर मायके चली गई, जो अब तक वापिस नहीं लौटी. इस बीच में युवक कई बार उसे मनाकर घर वापिस लाने ससुराल गया, लेकिन उसकी पत्नी ने मना कर दिया. इस बार भी जब पत्नी ने साथ चलने से इंकार कर दिया, तो युवक ने उसी के गांव में खुदखुशी कर ली.

फिलहाल पुलिस युवक के जेब से मिले सुसाइड नोट के आधार पर मामले की जांच में जुटी हुई है।

इस खबर को शेयर करें:

8690517c9326392a68531b5faf7668b00e00b86685972a50e34c21832c7c1c6c?s=90&d=mm&r=g

Editorial

News Room

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ से 1988 से निरंतर प्रकाशित दैनिक समाचार पत्र 'केलो प्रवाह' का यह Official Digital News Room है। हमारी संपादकीय टीम देश और छत्तीसगढ़ की प्रमुख खबरों, सीएम की गतिविधियों और शासन की जनहितैषी योजनाओं को प्रमुखता से साझा करती है। किसानों के हित में समर्पित हमारी टीम, 'जल, जंगल और जमीन' से जुड़े संवेदनशील मुद्दों और विभिन्न विभागों में पारदर्शिता सुनिश्चित करने वाली रिपोर्टिंग के साथ ही सुदूर अंचलों की ज़मीनी हकीकत को सामने लाती है। जनहित से जुड़ी गतिविधियों, खनिज और औद्योगिक क्षेत्रों की 'Exclusive' खबरों को Evidence के साथ प्रमाणिकता से प्रकाशित करना हमारी प्राथमिकता है। राजनीति, प्रशासन, अपराध, स्पोर्ट्स, रोज़गार, खेती-किसानी और धार्मिक विषयों सहित हर क्षेत्र की खबरों को पूरी शुचिता के साथ प्रस्तुत करना ही हमारा संकल्प है।

Share: