छोड़कर सामग्री पर जाएँ

शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, विरोध पर जान से मारने की धमकी; खरसिया पुलिस ने आरोपी को 24 घंटे में किया गिरफ्तार

image editor output image 2096052399 1788447239164

रायगढ़, 3 सितंबर। “अभियान संवेदना” के तहत चौकी खरसिया पुलिस द्वारा 19 वर्षीय युवती के साथ दुष्कर्म की शिकायत पर त्वरित कार्यवाही करते हुए 24 घंटे के भीतर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजा गया है । पीड़िता ने बताया कि आरोपी  गैरेज के मोटर मैकेनिक द्वारा शादी का प्रलोभन देकर शारीरिक शोषण किया गया है।

जानकारी के अनुसार दिनांक 02.09.2026 को चौकी खरसिया में पीड़ित युवती द्वारा आवेदन पेश कर रिपोर्ट दर्ज करायी और बतायी कि उसका स्कूटी रिपेयर कराने दौरान बाम्हनपाली के गैरेज में रिपेयर कराने वाले साहिल बंजारे निवासी गोपी महका के साथ जान पहचान हुआ था। दोनों ने एक दूसरे का मोबाइल नंबर लेकर बातें करते थे। दिनांक 22.02.2026 को सुबह साहिल तबियत खराब है कहकर युवती को अपने घर ग्राम गोपी महका बुलाया और शादी करने की बात कहकर युवती के साथ शारीरिक संबंध बनाया। उसके बाद कई अन्य स्थानों पर शारीरिक संबंध बनाया।

आरोपी द्वारा दिनांक 18.08.2026 को खरसिया ले जाकर शारीरिक संबंध बनाया और शादी की बात पर युवती को जान से मारने की धमकी देकर शादी से साफ इंकार कर दिया। पीड़िता के लिखित आवेदन पर आरोपी साहिल बंजारे के विरूद्ध चौकी खरसिया में अपराध क्रमांक 463/2026 धारा 64 (2) (M), 69, 351(3) बी.एन.एस. कायम किया गया।

मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल चौकी प्रभारी खरसिया निरीक्षक त्रिनाथ त्रिपाठी के नेतृत्व में आरोपी साहिल बंजारे पिता तेजस्वी बंजारे उम्र 20 वर्ष साकिन गोपी महका चौकी खरसिया को हिरासत में लिया गया जिसके मेडिकल आदि की कार्यवाही कर 24 घंटे के भीतर न्यायालय पेश कर रिमांड पर भेजा गया है।

इस खबर को शेयर करें:

8690517c9326392a68531b5faf7668b00e00b86685972a50e34c21832c7c1c6c?s=90&d=mm&r=g

Editorial

News Room

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ से 1988 से निरंतर प्रकाशित दैनिक समाचार पत्र 'केलो प्रवाह' का यह Official Digital News Room है। हमारी संपादकीय टीम देश और छत्तीसगढ़ की प्रमुख खबरों, सीएम की गतिविधियों और शासन की जनहितैषी योजनाओं को प्रमुखता से साझा करती है। किसानों के हित में समर्पित हमारी टीम, 'जल, जंगल और जमीन' से जुड़े संवेदनशील मुद्दों और विभिन्न विभागों में पारदर्शिता सुनिश्चित करने वाली रिपोर्टिंग के साथ ही सुदूर अंचलों की ज़मीनी हकीकत को सामने लाती है। जनहित से जुड़ी गतिविधियों, खनिज और औद्योगिक क्षेत्रों की 'Exclusive' खबरों को Evidence के साथ प्रमाणिकता से प्रकाशित करना हमारी प्राथमिकता है। राजनीति, प्रशासन, अपराध, स्पोर्ट्स, रोज़गार, खेती-किसानी और धार्मिक विषयों सहित हर क्षेत्र की खबरों को पूरी शुचिता के साथ प्रस्तुत करना ही हमारा संकल्प है।

Share: