कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है। यहां मंत्री लखनलाल देवांगन के काफिले की पायलट गाड़ी मंगलवार को पलट गई, जिसमें तीन लोग मामूली रूप से घायल हो गए। इसमें ASI भी शामिल है। यह हादसा पाली थाना क्षेत्र के पुटीपखना गांव के पास हुआ है। जानकारी के अनुसार मंत्री का काफिला कोरबा से रायपुर की ओर जा रहा था।
इसी दौरान पुटीपखना गांव में पायलट गाड़ी के पास अचानक एक बाइक आ गई। गाड़ी के चालक ने एक बाइक सवार को बचाने की कोशिश की, लेकिन गाड़ी अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। हादसे में गाड़ी में सवार ASI समेत तीन लोगों को हल्की चोटें आईं। घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है। घटना की जानकारी मिलते ही पाली पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया।
छत्तीसगढ़ के रायगढ़ से 1988 से निरंतर प्रकाशित दैनिक समाचार पत्र 'केलो प्रवाह' का यह Official Digital News Room है। हमारी संपादकीय टीम देश और छत्तीसगढ़ की प्रमुख खबरों, सीएम की गतिविधियों और शासन की जनहितैषी योजनाओं को प्रमुखता से साझा करती है। किसानों के हित में समर्पित हमारी टीम, 'जल, जंगल और जमीन' से जुड़े संवेदनशील मुद्दों और विभिन्न विभागों में पारदर्शिता सुनिश्चित करने वाली रिपोर्टिंग के साथ ही सुदूर अंचलों की ज़मीनी हकीकत को सामने लाती है। जनहित से जुड़ी गतिविधियों, खनिज और औद्योगिक क्षेत्रों की 'Exclusive' खबरों को Evidence के साथ प्रमाणिकता से प्रकाशित करना हमारी प्राथमिकता है। राजनीति, प्रशासन, अपराध, स्पोर्ट्स, रोज़गार, खेती-किसानी और धार्मिक विषयों सहित हर क्षेत्र की खबरों को पूरी शुचिता के साथ प्रस्तुत करना ही हमारा संकल्प है।