छोड़कर सामग्री पर जाएँ

टीएस सिंहदेव का अपनों से मिलने का दिखा जुदा अंदाज, क्या यह भी सियासत का एक नया झरोखा है

E0A49FE0A580E0A48FE0A4B8E0A4B8E0A4BFE0A482E0A4B9E0A4A6E0A587E0A4B5E0A4AAE0A4B9E0A581E0A482E0A49AE0A587E0A4B0E0A4BEE0A4AFE0A497E0A4A2E0A4BC

रायगढ़। पूर्व उप मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस के कद्दावर नेता टी. एस. सिंहदेव दो दिवसीय रायगढ़ प्रवास पर रहे। श्री सिंहदेव ने कोई सार्वजनिक अथवा राजनीतिक कार्यक्रम में नहीं बल्कि गुटबाजी से दूर सभी कांग्रेसजनों से सीधे उनके घर जाकर मुलाकात करते हुए संगठन में एकता का संदेश दिया। वहीं लंबे समय बाद कांग्रेस के शीर्षस्थ नेता का इस तरह हुये दौरा कार्यक्रम से कार्यकर्ता भी रिचार्ज हुए हैं। दूसरी ओर राजीतिक तौर पर टी.एस. सिंहदेव के इस दौरे को 2028 में होने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारी से जोड़ कर भी देखा जा रहा है। वहीं कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा भी श्री सिंहदेव का जगह- जगह आत्मीय स्वागत किया गया।

पूर्व उप मुख्यमंत्री टी. एस. सिंहदेव शनिवार की रात को रायगढ़ पहुंचे तथा अपने समर्थक लोकेश साहू के निवास स्थान जाकर परिवारजनों से मुलाकात कर उनका कुशलक्षेम जाना जिसके बाद उन्होंने होटल ट्रिनिटी में रात्रि विश्राम किया। वहीं रविवार की सुबह टी. एस सिंहदेव अपने निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार गजानंदपुरम कालोनी पहुंचे जहां पूर्व विधायक प्रकाश नायक के गजानंदपुरम कालोनी स्थित उनके निवास जाकर मुलाकात की। वहीं दीपक अग्रवाल अमलडीहा के निवास गए और भेंट मुलाकात किये। इस दौरान दीपक अग्रवाल सहित कालोनी वासियों ने बाबा की अगवानी करते हुए उनका आत्मीय स्वागत किया।

इस दौरान श्री सिंहदेव के साथ वरिष्ठ कांग्रेस नेता दिलीप पाण्डेय, पूर्व विधायक प्रकाश नायक, जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष द्वय शाखा यादव, नगेन्द्र नेगी, अरूण गुप्ता, अनिल शुक्ला, हरमीत घई, दीपक पाण्डेय, लोकेश साहू, संदीप अग्रवाल सहित भारी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे। वहीं युकां नेता राकेश पाण्डेय के निवास जाकर उनके परिजनों से मुलाकात की। टी. एस. ङ्क्षसहदेव ने धनागर पहुंचकर वरिष्ठ कांग्रेस नेता व पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष निराकार पटेल के निवास गये जहां उनसे मिलकर कुशलक्षेम जाना। वहीं टीएस ने अपने पारिवारिक मित्र पीआरए ग्रुप के बजरंग अग्रवाल के निवास जाकर उनसे मुलाकात की। तत्पश्चात् कांग्रेस नेता आशीष चौबे के निवास पहुंचकर उनके परिजनों से मिले। रविार की देर शाम श्री सिंहदेव रायगढ़ से सरिया के लिए प्रस्थान किया।

डॉ. दुलीचंद अग्रवाल को दी श्रद्धांजलि
टी. एस. सिंहदेव गजानंदपुरम कालोनी के बाद अनिल अग्रवाल चीकू के निवास गये जहां उन्होंने उपस्थित अन्य कांग्रेस नेताओं के साथ स्व. डॉ. दुलीचंद अग्रवाल को श्रद्धांजलि अर्पित किये। वहीं अनिल अग्रवाल के परिजनों से भेंट मुलाकात की। वहीं कांग्रेस नेता यतीश गांधी के निवास पहुंचकर श्री सिंहदेव ने उनकी बड़ी माता को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए परिवारजनों से मुलाकात की। अनमोल अग्रवाल के घर जाकर उनकी दिवंगत भाभी को श्रद्धांजलि अर्पित कर परिवारजनों से मिलकर उनका कुशलक्षेम जाना।

img 20260503 wa0023281292702221746012143920

जयंत के घर पहुंचे बाबा
पूर्व सभापति जयंत ठेठवार व उनके परिजनों से मिलने टी. एस. सिंहदेव पहुंचे जहां गांजा चौक में जयंत की अगुवाई में वार्डवासियों द्वारा उनका भव्य स्वागत किया गया। श्री सिंहदेव जयंत ठेठवार के घर काफी देर रूके तथा इस दौरान वरिष्ठ कांग्रेस नेता जगदीश मेहर, संतोष राय, संतोष अग्रवाल, दिनेश जायसवाल सहित अन्य कांग्रेस नेता भी उपस्थित थे। वहीं महिला कांग्रेस की जिला अध्यक्ष रानी चौहान के नेतृत्व में महिलाओं ने टी. एस. सिंहदेव का स्वागत करते हुए उनसे मुलाकात की। वहीं अजय प्रताप सिंह के नेतृत्व में बिहान समूह के सदस्य पूर्व पार्षद दयाराम धुर्वे, आरिफ हुसैन, बसंत दास सहित अन्य सदस्यों ने श्री सिंहदेव को स्मृति चिन्ह भेंट किया। वहीं आशीष जायसवाल के साथ युवक कांगेे्रस तथा आरिफ हुसैन के साथ एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं ने भी जयंत ने निवास पर पूर्व मुख्यमंत्री टी. एस. सिंहदेव का स्वागत करते हुए उनसे मुलाकात की और संगठन के विषय में चर्चा की।

img 20260504 wa00228581091632733563727

वरिष्ठ वकीलों ने भी मिलकर रखी अपनी बात
पूर्व सभापति जयंत ठेठवार के निवास पर वरिष्ठ अधिवक्ता अशोक पटनायक, अनिल श्रीवास्तव, अशोक मिश्रा, मनोज पटनायक, सुधांशु गुरू, संजय कोका, दिलीप जायसवाल, देवकी साव, विशु गुप्ता सहित अन्य अधिवक्ताओं ने पूर्व मुख्यमंत्री टी. एस. सिंहदेव से मुलकात कर विभिन्न विषयों पर चर्चा की। वहीं अधिवक्ताओं ने श्री सिंहदेव से कहा कि अधिवक्ता सुरक्षा कानून लागू करने की उनकी लंबे समय से मांग चली आ रही है परंतु छत्तीसगढ़ में यह कानून लागू नहीं हो पाया है लिहाजा इस मुद्दे को उठाने का उनसे आग्रह किया। वहीं अधिवक्ताओं ने बताया कि रायगढ़ में कमिश्नर माह में एक बार दो दिन बैठते हैं जो कि पर्याप्त नहीं है। समयाभाव की वजह से लगभग 4 से 5 हजार प्रकरण लंबित हैं। ऐसे मेें अतिरिक्त कमिश्रर रायगढ़ में नियमित बैठें अथवा कमिश्नर माह में कम से कम दो बार बैठें ताकि प्रकरणों का जल्द निपटारा हो सके।

img 20260504 wa00213037142104865434088

हेमु कलानी चौक – सर्किट हाऊस तिराहा पर हुआ भव्य स्वागत
पूर्व उप मुख्यमंत्री टी. एस. सिंहदेव के रायगढ़ प्रवास के दौरान सर्किट हाऊस तिराहा के पास ब्लाक कांगे्रेस अध्यक्ष रवि यादव ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ उनका भव्य स्वागत किया। वहीं हेमू कलानी चौक पर युवा नेता लोकेश साहू के नेतृत्व में युवा कांग्रेस द्वारा स्वागत कार्यक्रम रखा गया था जहां श्री सिंहदेव का युकांईयों ने स्वागत किया।

img 20260504 wa00286553793980264152436

पुराने साथी के. के. गुप्ता के घर लंच किया
टी. एस. सिंहदेव रायगढ़ प्रवास के दौरान अपने पुराने साथी व पूर्व मंत्री कृष्ण कुमार गुप्ता के निवास जाकर उनसे मुलाकात कर उनका कुशलक्षेम जाना। वहीं अपने पुराने दिनों को याद करते हुए वर्तमान परिस्थिति पर चर्चा की। इस दौरान अरूण गुप्ता सहित उपस्थित कांग्रेसजनों ने उनका स्वागत किया। गौरतलब है कि अविभाजित मध्यप्रदेश के दौरान भी टी. एस. सिंहदेव की माता व कृष्ण कुमार गुप्ता विधानसभा में साथ रहे हैं।

img 20260504 wa00176737838537308759558

सिंहदेव ने सरकार पर साधा निशाना

पूर्व स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने रायगढ़ प्रवास के दौरान मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि लंबे समय से रायगढ़ आने की चर्चा चल रही थी तथा कांग्रेस के साथियों का आग्रह था तो वे अपने साथियों से मिलने आए हैं। श्री सिंहदेव ने सरकार के ढाई साल के कार्यकाल पर निशाना साधते हुए कहा कि सरकार चल नहीं पा रही है। सरकार के आदेश देने का केंद्र कहां है यह समझ नहीं आ रहा है। कौन है जिनके कहने पर काम होगा, यह समझ से परे है। एक को कहो तो दूसरा नाराज हो जाता है।

img 20260504 wa00158120312221743410994

पंचायतों में काम रूके हुए हैं। उन्होंने कहा कि रायगढ़ में राशि जरूर वित्त मंत्री दे रहे हैं लेकिन वार्डों में भेदभाव की बात आ रही है। चुनाव जीतने के बाद यह भेद भाव नहीं होना चाहिए। सरकार के पास पैसे नहीं दिख रहे हैं। टैक्स वसूली के लिए बहुत ज्यादा दबाव बनाया जा रहा है। श्री सिंहदेव ने कहा कि ऐसा लग रहा है चुनाव में सरकार ने ओवर कमिट कर दिया है और अब राजस्व की वास्तविक आय के स्रोत नहीं है जिससे कारोबारियों की बांह मरोड़ी जा रही है।

img 20260504 wa00234455324172416798221

लोगों पर पैसे की वसूली का दबाव किस हद तक चलेगा? प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाएं लचर है, शिक्षा के केंद्र बंद करते चले जा रहे हैं, लॉ एंड आर्डर ठीक नहीं है बिजली की सेवाएं बाधित हो रही है। हर जगह पैसों का अभाव दिख रहा है। उन्होंने स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर कहा कि प्रदेश में गुणवत्तापूर्ण दवाईयों का अभाव है। निजी अस्पताल आयुष्मान से इलाज करने से मना कर रहे हैं। प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध नहीं हो पा रही है। शिक्षकों की भर्तियां नहीं हो रही है। उन्होंने सुशासन तिहार को लेकर कहा कि ये सिर्फ खानापूर्ति और औपचारिकता मात्र है। सुशासन तिहार अगर दो हफ्ते का है तो बाकी के पूरे साल क्या कुशासन है।

img 20260504 wa00206451721350027789727

इसे कैंप का नाम देना चाहिए, जिसमें सारे विभागों के अधिकारी कर्मचारी एक जगह मिल जाए। दो हफ्ते का सुशासन सरकार को ही मुबारक। उन्होंने बस्तर को लेकर कहा कि एक तरफ सरकार नक्सली मुक्त होने का दावा कर रही है और दूसरी और पता चल रहा है कि ब्लास्ट हो रहे हैं। आपने घोषणा कर दी कि पूरे भारत में नक्सल से मुक्ति मिल गई तो फिर ऐसी घटना से छवि किसकी धूमिल हो रही है। इसे विश्वसनीयता गिरती है और नुकसान पब्लिक का होता है।

img 20260504 wa0026748819439058151076
img 20260504 wa00296187911927339905587
img 20260504 wa00244909824068575130880
img 20260504 wa00305165525112574598976
img 20260504 wa00188159763668247093607
img 20260504 wa00255114230971515746721
img 20260504 wa00271663700287568163123
img 20260504 wa00312555868863949229767
img 20260504 wa0019604918669807052621
img 20260503 wa00175988026255485272997

इस खबर को शेयर करें:

8690517c9326392a68531b5faf7668b00e00b86685972a50e34c21832c7c1c6c?s=90&d=mm&r=g

Editorial

News Room

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ से 1988 से निरंतर प्रकाशित दैनिक समाचार पत्र 'केलो प्रवाह' का यह Official Digital News Room है। हमारी संपादकीय टीम देश और छत्तीसगढ़ की प्रमुख खबरों, सीएम की गतिविधियों और शासन की जनहितैषी योजनाओं को प्रमुखता से साझा करती है। किसानों के हित में समर्पित हमारी टीम, 'जल, जंगल और जमीन' से जुड़े संवेदनशील मुद्दों और विभिन्न विभागों में पारदर्शिता सुनिश्चित करने वाली रिपोर्टिंग के साथ ही सुदूर अंचलों की ज़मीनी हकीकत को सामने लाती है। जनहित से जुड़ी गतिविधियों, खनिज और औद्योगिक क्षेत्रों की 'Exclusive' खबरों को Evidence के साथ प्रमाणिकता से प्रकाशित करना हमारी प्राथमिकता है। राजनीति, प्रशासन, अपराध, स्पोर्ट्स, रोज़गार, खेती-किसानी और धार्मिक विषयों सहित हर क्षेत्र की खबरों को पूरी शुचिता के साथ प्रस्तुत करना ही हमारा संकल्प है।

Share: