छोड़कर सामग्री पर जाएँ

12वीं बोर्ड परीक्षा के पहले ही दिन मातम! एग्जाम देने निकले छात्र की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत, साथी गंभीर

Untitleddesign 20260220 235128 0000

सरगुजा। छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। आज सुबह 12वीं बोर्ड का पहला पेपर देने जा रहे दो छात्र NH43 मार्ग पर बाइक से जा रहे थे, तभी तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई। इस हादसे में एक छात्र की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया है। यह मामला बतौली थाना क्षेत्र का है। जानकारी के अनुसार, बेलकोटा निवासी निष्क एक्का और झेराडीह निवासी अनिकेश तिवारी 12वीं बोर्ड परीक्षा देने के लिए परीक्षा केंद्र जा रहे थे। इसी दौरान बतौली थाना क्षेत्र अंतर्गत शांतिपारा-कुनकुरी मुख्य मार्ग पर उनकी बाइक सड़क किनारे पड़ी गिट्टी में फिसल गई।

तेज रफ्तार के कारण बाइक करीब 20 मीटर तक घिसटती चली गई। हादसे में निष्क एक्का की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अनिकेश तिवारी गंभीर रूप से घायल हो गया है। घटना के बाद स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और घायल छात्र को तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए अंबिकापुर रेफर किया गया। वहीं घटना की सूचना मिलते ही बतौली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

आज से ही शुरू हुई है 12वीं की बोर्ड परीक्षा
यह हादसा छत्तीसगढ़ में 12वीं बोर्ड परीक्षाओं की शुरुआत के पहले दिन हुआ। प्रदेश में 12वीं बोर्ड परीक्षा 20 फरवरी से 18 मार्च तक और 10वीं बोर्ड परीक्षा 21 फरवरी से 13 मार्च तक आयोजित की जाएगी।

इस खबर को शेयर करें:

8690517c9326392a68531b5faf7668b00e00b86685972a50e34c21832c7c1c6c?s=90&d=mm&r=g

Editorial

News Room

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ से 1988 से निरंतर प्रकाशित दैनिक समाचार पत्र 'केलो प्रवाह' का यह Official Digital News Room है। हमारी संपादकीय टीम देश और छत्तीसगढ़ की प्रमुख खबरों, सीएम की गतिविधियों और शासन की जनहितैषी योजनाओं को प्रमुखता से साझा करती है। किसानों के हित में समर्पित हमारी टीम, 'जल, जंगल और जमीन' से जुड़े संवेदनशील मुद्दों और विभिन्न विभागों में पारदर्शिता सुनिश्चित करने वाली रिपोर्टिंग के साथ ही सुदूर अंचलों की ज़मीनी हकीकत को सामने लाती है। जनहित से जुड़ी गतिविधियों, खनिज और औद्योगिक क्षेत्रों की 'Exclusive' खबरों को Evidence के साथ प्रमाणिकता से प्रकाशित करना हमारी प्राथमिकता है। राजनीति, प्रशासन, अपराध, स्पोर्ट्स, रोज़गार, खेती-किसानी और धार्मिक विषयों सहित हर क्षेत्र की खबरों को पूरी शुचिता के साथ प्रस्तुत करना ही हमारा संकल्प है।

Share: