छोड़कर सामग्री पर जाएँ

बुलायी थी बैठक डेंगू से शहर को बचाने को लेकर मगर हावी रही सियासत 

IMG 20240803 WA000628129

रायगढ़। नगर निगम में डेंगू को लेकर हुई बैठक राजनीतिक अखाड़ा बन कर रह गई।  शहर सरकार ने जहां नगर निगम आयुक्त पर ठीकरा फोड़ते हुए महापौर व पार्षदों को बिना विश्वास में लिये मनमानी काम करने का आरोप लगाया तो वहीं भाजपा पार्षदों ने शहर सरकार को घेरा। डेंगू से बचाव को लेकर निगम प्रशासन के पास कोई कारगर योजना नहीं है ओर न ही इस विषय पर कोई गंभीर नजर आ रहा है। जागरूकता अभियान के नाम पर केवल औपचारिकता मात्र निभाई जा रही है। शहर में तेजी से पांव पसार रहे डेंगू को लेकर नगर निगम में शुक्रवार को बैठक रखी गई थी।

बैठक शुरू होते ही डेंगू से बचाव के उपाय पर चर्चा के बजााए आरोप प्रत्यारोप शुरू हो गया। बैठक में उपस्थित शहर सरकार के एमआईसी सदस्य आयुक्त सुनील चन्द्रवंशी पर ठीकरा फोड़ते हुए उन पर इस बात का आरोप लगाया कि नगर निगम के कार्यों में आयुक्त जनप्रतिनिधियों को बिना विश्वास में लिये मनमानी काम कर रहे हैं। यदि डेंगू को लेकर निगम प्रशासन ने किसी प्रकार का खाका तैयार किया है तो उसे सबके सामने लायेंं। वहीं कांग्रेस पार्षदों ने सवालों की झड़ी लगाते हुए आयुक्त से पुछा कि सफाई दरोगा को जिन वार्डों का प्रभार दिया गया था उनमें डेंगू के फैलने पर सफाई दरोगा पर क्या कार्रवाई की गई।

उनका कहना था कि शहर की जनता पार्षदों से सवाल करेंगी न कि किसी अधिकारी से इसलिए पार्षदों को विश्वास में लेकर काम किया जाना चाहिए। वहीं कांग्रेस के वरिष्ठ पार्षद सलीम नियारिया ने सुझाव दिया कि पूर्व में डेंगू का प्रभाव अत्यधिक बढ़ने पर जिला प्रशासन एवं नगर निगम की टीम ने संयुक्त रूप से मिलकर कार्य किया था जिसमें प्रशासन ने डीएमएफ फंड से 20 कर्मचारी व बड़ी फागिंग मशीन नगर निगम को उपलब्ध कराई थी। लार्वा को समाप्त करने पूरे शहर में लगातार फागिंग की गई थी।

इसी प्रकार इस बार भी करने की जरूरत है। वहीं भाजपा पार्षदों ने शहर सरकार को घेरने का प्रयास किया तथा शहर सरकार की लचर व्यवस्था पर सवाल उठाये। कुल मिला कर बैठक आरोप प्रत्यारोप के बीच समाप्त हो गई और मुख्य समस्या डेंगू के बचाव के लिए कोई ठोस निर्णय नहीं लिया जा सका। 

इस खबर को शेयर करें:

8690517c9326392a68531b5faf7668b00e00b86685972a50e34c21832c7c1c6c?s=90&d=mm&r=g

Editorial

News Room

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ से 1988 से निरंतर प्रकाशित दैनिक समाचार पत्र 'केलो प्रवाह' का यह Official Digital News Room है। हमारी संपादकीय टीम देश और छत्तीसगढ़ की प्रमुख खबरों, सीएम की गतिविधियों और शासन की जनहितैषी योजनाओं को प्रमुखता से साझा करती है। किसानों के हित में समर्पित हमारी टीम, 'जल, जंगल और जमीन' से जुड़े संवेदनशील मुद्दों और विभिन्न विभागों में पारदर्शिता सुनिश्चित करने वाली रिपोर्टिंग के साथ ही सुदूर अंचलों की ज़मीनी हकीकत को सामने लाती है। जनहित से जुड़ी गतिविधियों, खनिज और औद्योगिक क्षेत्रों की 'Exclusive' खबरों को Evidence के साथ प्रमाणिकता से प्रकाशित करना हमारी प्राथमिकता है। राजनीति, प्रशासन, अपराध, स्पोर्ट्स, रोज़गार, खेती-किसानी और धार्मिक विषयों सहित हर क्षेत्र की खबरों को पूरी शुचिता के साथ प्रस्तुत करना ही हमारा संकल्प है।

Share: