Skip to content

खरसिया के ग्राम मदनपुर में मोबाइल टावर में लगी भीषण आग.. Watch Video

मदनपुर

रायगढ़। रायगढ़ जिले के खरसिया से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां बताया जा रहा है की, ग्राम मदनपुर में बिजली ऑफिस के ठीक सामने स्थित घनी बस्ती में लगे एक मोबाइल टावर में भीषण आग लग गई है। आग की लपटें इतनी भयानक हैं कि देखते ही देखते टावर का ऊपरी हिस्सा पूरी तरह आग के गोले में तब्दील हो गया, जिससे आसपास के रहवासियों में भारी दहशत का माहौल है।

घटना की भयावहता को देखते हुए स्थानीय लोगों ने तत्काल इसकी सूचना प्रशासन और दमकल विभाग को दी। फिलहाल आग लगने के सटीक कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है, लेकिन प्राथमिक तौर पर इसे शॉर्ट सर्किट या किसी बड़ी तकनीकी खराबी का परिणाम माना जा रहा है। राहत और बचाव कार्य शुरू करने की तैयारी की जा रही है ताकि रिहायशी इलाके में किसी भी तरह की जनहानि को रोका जा सके।

नीचे देखिए विडियो…

इस खबर को शेयर करें:

8690517c9326392a68531b5faf7668b00e00b86685972a50e34c21832c7c1c6c?s=90&d=mm&r=g

Editorial

News Room

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ से 1988 से निरंतर प्रकाशित दैनिक समाचार पत्र 'केलो प्रवाह' का यह Official Digital News Room है। हमारी संपादकीय टीम देश और छत्तीसगढ़ की प्रमुख खबरों, सीएम की गतिविधियों और शासन की जनहितैषी योजनाओं को प्रमुखता से साझा करती है। किसानों के हित में समर्पित हमारी टीम, 'जल, जंगल और जमीन' से जुड़े संवेदनशील मुद्दों और विभिन्न विभागों में पारदर्शिता सुनिश्चित करने वाली रिपोर्टिंग के साथ ही सुदूर अंचलों की ज़मीनी हकीकत को सामने लाती है। जनहित से जुड़ी गतिविधियों, खनिज और औद्योगिक क्षेत्रों की 'Exclusive' खबरों को Evidence के साथ प्रमाणिकता से प्रकाशित करना हमारी प्राथमिकता है। राजनीति, प्रशासन, अपराध, स्पोर्ट्स, रोज़गार, खेती-किसानी और धार्मिक विषयों सहित हर क्षेत्र की खबरों को पूरी शुचिता के साथ प्रस्तुत करना ही हमारा संकल्प है।

Share: