बलौदाबाजार। कलेक्टर दीपक सोनी के बंगले के पास स्थित नर्सरी में देर रात अचानक आग भड़क उठी, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। घटना रात करीब 2 बजे की है, जब कोतवाली पुलिस की पेट्रोलिंग टीम ने रात्रि गश्त के दौरान आग की लपटें देखीं और तत्काल दमकल विभाग को सूचना दी।
दमकल टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पा लिया, जिससे बड़ा हादसा टल गया। आग लगने के कारणों का अब तक पता नहीं चला है, लेकिन शुरुआती अंदाजे के मुताबिक, यात्री प्रतीक्षालय में मौजूद किसी व्यक्ति द्वारा फेंकी गई जलती सिगरेट से सूखे पत्तों में आग लगी हो सकती है।
फिलहाल, पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। स्थानीय लोगों ने दमकल व पुलिस टीम की तत्परता की सराहना की है।
छत्तीसगढ़ के रायगढ़ से 1988 से निरंतर प्रकाशित दैनिक समाचार पत्र 'केलो प्रवाह' का यह Official Digital News Room है। हमारी संपादकीय टीम देश और छत्तीसगढ़ की प्रमुख खबरों, सीएम की गतिविधियों और शासन की जनहितैषी योजनाओं को प्रमुखता से साझा करती है। किसानों के हित में समर्पित हमारी टीम, 'जल, जंगल और जमीन' से जुड़े संवेदनशील मुद्दों और विभिन्न विभागों में पारदर्शिता सुनिश्चित करने वाली रिपोर्टिंग के साथ ही सुदूर अंचलों की ज़मीनी हकीकत को सामने लाती है। जनहित से जुड़ी गतिविधियों, खनिज और औद्योगिक क्षेत्रों की 'Exclusive' खबरों को Evidence के साथ प्रमाणिकता से प्रकाशित करना हमारी प्राथमिकता है। राजनीति, प्रशासन, अपराध, स्पोर्ट्स, रोज़गार, खेती-किसानी और धार्मिक विषयों सहित हर क्षेत्र की खबरों को पूरी शुचिता के साथ प्रस्तुत करना ही हमारा संकल्प है।