छोड़कर सामग्री पर जाएँ

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर छाया आस्था का महासंगम : Reuters और Wall Street Journal ने की MahaKumbh की ऐतिहासिक व्यवस्था और भव्यता की जोरदार तारीफ, 64 करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं ने किया स्नान!

image 2025 02 26T164649.630

प्रयागराज। आस्था के महाकुंभ को लेकर अंतरराष्ट्रीय लेवल पर काफी चर्चा की जा रही है. चर्चा होने की खास वजह श्रद्धालुओं की संख्या और योगी सरकार की व्यवस्था है. अंतरराष्ट्रीय मीडिया संस्थान Reuters ने तारीफ की है. Reuters का कहना है कि इस बार के महाकुंभ को डिजिटल महाकुंभ के रूप में प्रस्तुत किया गया है, जिसमें सरकार ने सुरक्षा और समन्वय के सुधार के लिए उन्नत तकनीको का इस्तेमाल किया. Reuters के अलावा एक और विदेशी मीडिया संस्थान वॉल स्ट्रीट जर्नल ने महाकुंभ री जमकर तारीफ की है. वॉल स्ट्रीट जर्नल ने महाकुंभ की तारीफ करते हुए कहा, महाकुंभ में अमेरिका की कुल जनसंख्या से भी ज्यादा श्रद्धालु आए.

AI बेस्ड कैमरे की ली गई मदद
हर 12 साल बाद लगने वाले इस कुंभ में 144 साल बाद खास संयोग बन रहा है, क्योंकि अब तक 12 कुंभ पूरे हो चुके हैं. इसी वजह से इसे महाकुंभ कहा जा रहा है और इसमें आने वाला श्रद्धालुओं की संख्या पहले के किसी भी कुंभ से ज्यादा है. ऐसे में कुंभ मेले में आने वाले श्रद्धालुओं की गिनती के लिए यूपी सरकार ने हाईटेक उपकरणों का सहारा लिया है और इस बार AI बेस्ड कैमरे की मदद से लोगों की गिनती की जा रही है.

64 करोड़ के पार पहुंचा श्रद्धालुओं का आंकड़ा
महाकुंभ में इस बार 45 करोड़ श्रद्धालुओं के पवित्र संगम में स्नान करने का अनुमान था. लेकिन सरकार के अनुमान से 19 करोड़ से अधिक लोगों ने स्नान किया है. यानी आंकड़ा 64 करोड़ से पार जा पहुंचा है. अनुमान लगाया जा रहा है कि स्नान करने वालों का आंकड़ा 65 करोड़ को छू जाएगा.

इस खबर को शेयर करें:

8690517c9326392a68531b5faf7668b00e00b86685972a50e34c21832c7c1c6c?s=90&d=mm&r=g

Editorial

News Room

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ से 1988 से निरंतर प्रकाशित दैनिक समाचार पत्र 'केलो प्रवाह' का यह Official Digital News Room है। हमारी संपादकीय टीम देश और छत्तीसगढ़ की प्रमुख खबरों, सीएम की गतिविधियों और शासन की जनहितैषी योजनाओं को प्रमुखता से साझा करती है। किसानों के हित में समर्पित हमारी टीम, 'जल, जंगल और जमीन' से जुड़े संवेदनशील मुद्दों और विभिन्न विभागों में पारदर्शिता सुनिश्चित करने वाली रिपोर्टिंग के साथ ही सुदूर अंचलों की ज़मीनी हकीकत को सामने लाती है। जनहित से जुड़ी गतिविधियों, खनिज और औद्योगिक क्षेत्रों की 'Exclusive' खबरों को Evidence के साथ प्रमाणिकता से प्रकाशित करना हमारी प्राथमिकता है। राजनीति, प्रशासन, अपराध, स्पोर्ट्स, रोज़गार, खेती-किसानी और धार्मिक विषयों सहित हर क्षेत्र की खबरों को पूरी शुचिता के साथ प्रस्तुत करना ही हमारा संकल्प है।

Share: