रायगढ़। डॉ. आर. एल. हॉस्पिटल व चिकित्सा सेवा समिति, सरिया के संयुक्त तत्वावधान में निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन 21 दिसंबर, रविवार को अग्रसेन भवन, सरिया में सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक किया जा रहा है। चिकित्सा शिविर में डॉ. प्रशांत अग्रवाल (हड्डी रोग विशेषज्ञ), डॉ. प्रिया अग्रवाल (स्त्री रोग विशेषज्ञ), डॉ. सुबोध नायक (जनरल मेडिसिन) एवं डॉ. दिव्येश शर्मा (शिशु रोग विशेषज्ञ) निःशुल्क जाँच व परामर्श के लिए उपलब्ध रहेंगे। इस संबंध में डायरेक्टर डॉ. प्रशांत ने बताया कि शिविर का आयोजन पूर्ण रूप से निःशुल्क है, जिसमें हड्डी रोगों से संबंधित कंधा, कूल्हा, हाथ-पैर व हड्डी से संबंधित अन्य रोगों का इलाज किया जाएगा।
वहीं स्त्री रोगों से संबंधित निःसंतानता का इलाज व परामर्श शिविर में किया जाएगा। शिविर में निःशुल्क शुक्राणु जाँच की जाएगी व निःसंतानता के बारे में उचित सलाह दी जाएगी, जिसमें कृत्रिम गर्भाधान (IUI), टेस्ट ट्यूब बेबी गर्भाधान (IVF), सूक्ष्म शुक्राणु अंतःप्रेक्षण (ICSI), अंडे व भ्रूण दान के बारे में सलाह दी जाएगी।
वहीं बच्चों से संबंधित पीलिया, संतुलित आहार, पोषण, कम वजनी बच्चे, बच्चों का खाना न खाना या कम खाना, बच्चों को झटके आना, अस्थमा और एलर्जी से संबंधित बीमारियों के बारे में जाँच व परामर्श दिया जाएगा तथा जनरल मेडिसिन से संबंधित रोगों का उपचार किया जाएगा। शिविर में आने वाले मरीजों से अस्पताल ने अपनी पुरानी जाँच रिपोर्ट लाने की अपील की है।























