छोड़कर सामग्री पर जाएँ

रेलवे में श्रमिकों की सुरक्षा पर बड़ा सवाल : जयराम नगर कोल साइडिंग में ओएचई लाइन की चपेट में आया मजदूर, गंभीर रूप से झुलसा

BeFunky design 3 2

बिलासपुर। रेलवे में श्रमिकों की सुरक्षा को लेकर बड़ी लापरवाही सामने आई है. मस्तूरी थाना क्षेत्र के जयराम नगर कोल साइडिंग में एक श्रमिक ओएचई लाइन की चपेट में आ गया, जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गया. मौके पर मौजूद श्रमिक साथियों ने उसे तुरंत बिलासपुर के निजी बर्न अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है.

जानकारी के मुताबिक, आर्यन रेलवे के जयराम नगर कोल साइडिंग में मजदूर का काम करता है. गुरुवार को वह इंद्रमणि प्राइवेट लिमिटेड का रैक लोड कर रहा था. इसी दौरान वह करंट की चपेट में आ गया. इस मामले में पुलिस ने जांच कार्रवाई शुरू कर दी है. यह भी सामने आ रहा है कि रेलवे कर्मचारियों और अधिकारियों ने अतिरिक्त लाभ कमाने के लिए सुरक्षा नियमों की अनदेखी की, जिससे श्रमिक की जान जोखिम में पड़ी.

श्रमिकों ने बताया कि इस साइडिंग में कोयला लोड करने के बाद श्रमिक लेबलिंग व टूट फूट की जांच करने काम करते है. आर्यन के साथ अन्य श्रमिक भी वेगन के ऊपर चढ़े थे. बाकी के सभी श्रमिक नीचे आ चुके थे, लेकिन आर्यन ऊपर ही काम कर रहा था. इसी दौरान सभी श्रमिकों के नीचे आने की जानकारी लिए बिना ही ओएचई लाइन चालू कर दी गई, जिससे आर्यन करंट से बुरी तरह झुलस गया.

इस खबर को शेयर करें:

8690517c9326392a68531b5faf7668b00e00b86685972a50e34c21832c7c1c6c?s=90&d=mm&r=g

Editorial

News Room

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ से 1988 से निरंतर प्रकाशित दैनिक समाचार पत्र 'केलो प्रवाह' का यह Official Digital News Room है। हमारी संपादकीय टीम देश और छत्तीसगढ़ की प्रमुख खबरों, सीएम की गतिविधियों और शासन की जनहितैषी योजनाओं को प्रमुखता से साझा करती है। किसानों के हित में समर्पित हमारी टीम, 'जल, जंगल और जमीन' से जुड़े संवेदनशील मुद्दों और विभिन्न विभागों में पारदर्शिता सुनिश्चित करने वाली रिपोर्टिंग के साथ ही सुदूर अंचलों की ज़मीनी हकीकत को सामने लाती है। जनहित से जुड़ी गतिविधियों, खनिज और औद्योगिक क्षेत्रों की 'Exclusive' खबरों को Evidence के साथ प्रमाणिकता से प्रकाशित करना हमारी प्राथमिकता है। राजनीति, प्रशासन, अपराध, स्पोर्ट्स, रोज़गार, खेती-किसानी और धार्मिक विषयों सहित हर क्षेत्र की खबरों को पूरी शुचिता के साथ प्रस्तुत करना ही हमारा संकल्प है।

Share: