छोड़कर सामग्री पर जाएँ

लाखा केलो डेम के पास पुलिस ने पकड़ा 28 टन कबाड़ से भरा ट्रक, कीमत 9 लाख

20261124 204427
  • ऑपरेशन प्रहार के तहत कोतवाली पुलिस की कार्रवाई, राजस्थान का रहने वाला है ट्रक चालक
  • कबाड़ के संबंध में नहीं दे सका संतोषप्रद जवाब, ट्रक सहित पूरा माल जब्त

रायगढ़। ऑपरेशन प्रहार के तहत कोतवाली पुलिस ने लाखा केलो डेम के पास कार्रवाई करते हुए 28 टन लोहे के कबाड़ से भरा ट्रक पकड़ा है। पुलिस ने ट्रक सहित करीब 9 लाख रुपये का कबाड़ जब्त कर वाहन चालक के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की है।जानकारी के अनुसार, 22 नवंबर 2026 को थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक अमित तिवारी को मुखबिर से अवैध कबाड़ लोड ट्रक के परिवहन की सूचना मिली थी। सूचना पर कोतवाली पुलिस ने लाखा केलो डेम के पास नाकेबंदी कर संदिग्ध ट्रक क्रमांक RJ 02 GB 1654 को रोककर जांच की।

वाहन चालक अब्दुल वहाब पिता अब्दुल मुनाब, उम्र 50 वर्ष, निवासी गदियामेश, थाना हकलेरा, जिला झालावाड़ राजस्थान से ट्रक में लोड सामान के संबंध में पूछताछ करने पर वह गोलमोल जवाब देने लगा। संदेह होने पर पुलिस ने तिरपाल से ढके ट्रक की तलाशी ली, जिसमें लोहे के टुकड़े एवं टीन का सामान भरा हुआ मिला। कबाड़ के संबंध में चालक कोई संतोषप्रद दस्तावेज अथवा जवाब प्रस्तुत नहीं कर सका। इसके बाद वाहन में लोड कबाड़ का वजन कराया गया, जिसमें कुल 28 टन लोहे का कबाड़ होना पाया गया, जिसकी अनुमानित कीमत 9 लाख रुपये आंकी गई।

पुलिस ने ट्रक मय कबाड़ जब्त कर वाहन चालक के विरुद्ध इस्तगासा क्रमांक 08/2026, धारा 35(क)(ड) बीएनएसएस एवं 303(2) बीएनएस के तहत कार्रवाई की है। एसएसपी शशि मोहन सिंह ने कहा कि अवैध कबाड़ के कारोबार और चोरी की संपत्ति के परिवहन पर रायगढ़ पुलिस की पैनी नजर है। ऐसे अवैध कारोबार में संलिप्त लोगों के विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

इस खबर को शेयर करें:

8690517c9326392a68531b5faf7668b00e00b86685972a50e34c21832c7c1c6c?s=90&d=mm&r=g

Editorial

News Room

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ से 1988 से निरंतर प्रकाशित दैनिक समाचार पत्र 'केलो प्रवाह' का यह Official Digital News Room है। हमारी संपादकीय टीम देश और छत्तीसगढ़ की प्रमुख खबरों, सीएम की गतिविधियों और शासन की जनहितैषी योजनाओं को प्रमुखता से साझा करती है। किसानों के हित में समर्पित हमारी टीम, 'जल, जंगल और जमीन' से जुड़े संवेदनशील मुद्दों और विभिन्न विभागों में पारदर्शिता सुनिश्चित करने वाली रिपोर्टिंग के साथ ही सुदूर अंचलों की ज़मीनी हकीकत को सामने लाती है। जनहित से जुड़ी गतिविधियों, खनिज और औद्योगिक क्षेत्रों की 'Exclusive' खबरों को Evidence के साथ प्रमाणिकता से प्रकाशित करना हमारी प्राथमिकता है। राजनीति, प्रशासन, अपराध, स्पोर्ट्स, रोज़गार, खेती-किसानी और धार्मिक विषयों सहित हर क्षेत्र की खबरों को पूरी शुचिता के साथ प्रस्तुत करना ही हमारा संकल्प है।

Share: