छोड़कर सामग्री पर जाएँ

छोटे मुड़पार में कबड्डी प्रतियोगिता के समापन समारोह में पहुंचे विधायक उमेश पटेल

IMG 20261119 WA0011 1
  • खिलाड़ियों का बढ़ाया उत्साह, आयोजन समिति और ग्रामवासियों को दी सफल आयोजन की बधाई

खरसिया, 19 नवंबर। खरसिया के ग्राम छोटे मुड़पार में आयोजित ग्रामीण स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता के समापन समारोह में खरसिया विधायक एवं पूर्व मंत्री उमेश पटेल शामिल हुए। उनके गांव पहुंचने पर आयोजन समिति एवं ग्रामवासियों ने आत्मीय स्वागत किया। इस दौरान विधायक ने प्रतियोगिता में शामिल खिलाड़ियों से मुलाकात कर उनका उत्साहवर्धन किया और उनके शानदार खेल प्रदर्शन की सराहना की।

समापन समारोह के दौरान विधायक उमेश पटेल ने खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाते हुए ग्रामीण स्तर पर खेल प्रतियोगिताओं के आयोजन को लेकर खुशी जताई। उन्होंने खिलाड़ियों के खेल प्रदर्शन की सराहना की और प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर विधायक ने ग्रामवासियों से आत्मीय मुलाकात की और उनका कुशलक्षेम जाना। उन्होंने ग्रामीण स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए आयोजन समिति एवं समस्त ग्रामवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दीं।

IMG 20261119 WA0010
IMG 20261119 WA0006 1
IMG 20261119 WA0007
IMG 20261119 WA0008
IMG 20261119 WA0009

इस खबर को शेयर करें:

8690517c9326392a68531b5faf7668b00e00b86685972a50e34c21832c7c1c6c?s=90&d=mm&r=g

Editorial

News Room

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ से 1988 से निरंतर प्रकाशित दैनिक समाचार पत्र 'केलो प्रवाह' का यह Official Digital News Room है। हमारी संपादकीय टीम देश और छत्तीसगढ़ की प्रमुख खबरों, सीएम की गतिविधियों और शासन की जनहितैषी योजनाओं को प्रमुखता से साझा करती है। किसानों के हित में समर्पित हमारी टीम, 'जल, जंगल और जमीन' से जुड़े संवेदनशील मुद्दों और विभिन्न विभागों में पारदर्शिता सुनिश्चित करने वाली रिपोर्टिंग के साथ ही सुदूर अंचलों की ज़मीनी हकीकत को सामने लाती है। जनहित से जुड़ी गतिविधियों, खनिज और औद्योगिक क्षेत्रों की 'Exclusive' खबरों को Evidence के साथ प्रमाणिकता से प्रकाशित करना हमारी प्राथमिकता है। राजनीति, प्रशासन, अपराध, स्पोर्ट्स, रोज़गार, खेती-किसानी और धार्मिक विषयों सहित हर क्षेत्र की खबरों को पूरी शुचिता के साथ प्रस्तुत करना ही हमारा संकल्प है।

Share: