छोड़कर सामग्री पर जाएँ

कचरे का नहीं हो रहा सही प्रबंधन, हर शहर में बने डंप साईट

FB IMG 1794981947533
  • घर-घर कचरा कलेक्शन में भी गैप, डिस्पोजल के लिए कोई उपाय ही नहीं

रायगढ़ (केलो प्रवाह)। औद्योगिक कचरे को लेकर खूब हायतौबा मचती है लेकिन घरों से निकलने वाले सॉलिड वेस्ट का डिस्पोजल करने में अब पूरा सिस्टम नाकाम हो रहा है। नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल में शासन ने जो जवाब दिया है, उसके हिसाब से प्रत्येक नगरीय निकाय क्षेत्र में एक डंपसाइट तैयार हो चुकी है। शहरी क्षेत्रों में प्रतिदिन बेहिसाब कचरा निकल रहा है। इसके पुनर्चक्रण के लिए कोई व्यवस्था नहीं बनाई गई। इस वजह से प्लास्टिक वेस्ट का पहाड़ फिर से बनने लगा है। किसी भी स्थिति में कचरे को डंप नहीं किया जाना है।

प्लास्टिक वेस्ट को सीमेंट प्लांट में देने के आदेश भी दिए गए हैं। इसके अलावा वेस्ट डिस्पोजल यूनिट का निर्माण भी होना है। रोड में भी इसका इस्तेमाल किया जा सकता है। लेकिन हकीकत यह है कि आज प्रत्येक शहरी क्षेत्र में एक डंपसाइट बन चुका है। यहां सैकड़ों टन कचरा जमा हो चुका है।।रायगढ़ नगर निगम क्षेत्र में पहले रामपुर में डंपयार्ड बनाया गया था। इसे साफ किया गया तो अब ट्रांसपोर्ट नगर बस स्टैंड के पास नया डंप साइट बन चुका है। यही नहीं जिले के दूसरे निकायों में भी यही हाल है।

इसकी जानकारी खुद सरकार ने नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल में प्रस्तुत छमाही रिपोर्ट में दी है। उदाहरण के तौर पर घरघोड़ा में बायपास के पास कचरा डंप किया गया है। सभी डंपसाइट के कचरे का निराकरण जल्द से जल्द किया जाना है, लेकिन प्रतिदिन निकल रहा कचरा यहां जमा होता जा रहा है।

नगरीय निकाय के डंपसाइट में कचरे की मात्रा
नपं धरमजयगढ़ – नराईटिकरा – 1054 एमटी
नपं घरघोड़ा – बायपास के पास – 66 एमटी
नपा खरसिया – वार्ड 14 – 192 एमटी
नपं किरोड़ीमल नगर – वार्ड 4 एसएलआरएम के पीछे – 132 एमटी
नपं लैलूंगा – केसलदरहा – 56 एमटी
नपं पुसौर – वार्ड 5 – 70 एमटी
नपं तमनार – 181 एमटी
नगर निगम रायगढ़ – 540 एमटी

इस खबर को शेयर करें:

8690517c9326392a68531b5faf7668b00e00b86685972a50e34c21832c7c1c6c?s=90&d=mm&r=g

Editorial

News Room

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ से 1988 से निरंतर प्रकाशित दैनिक समाचार पत्र 'केलो प्रवाह' का यह Official Digital News Room है। हमारी संपादकीय टीम देश और छत्तीसगढ़ की प्रमुख खबरों, सीएम की गतिविधियों और शासन की जनहितैषी योजनाओं को प्रमुखता से साझा करती है। किसानों के हित में समर्पित हमारी टीम, 'जल, जंगल और जमीन' से जुड़े संवेदनशील मुद्दों और विभिन्न विभागों में पारदर्शिता सुनिश्चित करने वाली रिपोर्टिंग के साथ ही सुदूर अंचलों की ज़मीनी हकीकत को सामने लाती है। जनहित से जुड़ी गतिविधियों, खनिज और औद्योगिक क्षेत्रों की 'Exclusive' खबरों को Evidence के साथ प्रमाणिकता से प्रकाशित करना हमारी प्राथमिकता है। राजनीति, प्रशासन, अपराध, स्पोर्ट्स, रोज़गार, खेती-किसानी और धार्मिक विषयों सहित हर क्षेत्र की खबरों को पूरी शुचिता के साथ प्रस्तुत करना ही हमारा संकल्प है।

Share: