छोड़कर सामग्री पर जाएँ

सुपर संडे चेस कप में नन्हे खिलाड़ियों का जलवा, बड़े खिलाड़ियों को दी कड़ी टक्कर, शुभम सिंह बने चैंपियन

20261116 174109
  • आगामी महीनों में रायगढ़ में होगा बड़ा शतरंज आयोजन

रायगढ़। सुपर संडे चेस कप में खिलाड़ियों ने शानदार खेल कौशल, रणनीतिक सोच एवं प्रतिस्पर्धात्मक क्षमता का परिचय दिया। प्रतियोगिता के दौरान कई रोमांचक मुकाबले देखने को मिले, जहां अनेक खिलाड़ियों को अप्रत्याशित उलटफेर का सामना करना पड़ा। वहीं नन्हे खिलाड़ियों ने अपनी बेहतरीन चालों एवं सूझबूझ से अनुभवी खिलाड़ियों को भी चौंकाते हुए दर्शकों का ध्यान आकर्षित किया। प्रतियोगिता में शुभम सिंह ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान हासिल किया। ऋषित अग्रवाल द्वितीय, किरत गुजराल तृतीय, अनिरुद्धि अनंत चतुर्थ तथा तन्मय नाग पंचम स्थान पर रहे।

विभिन्न आयु वर्गों में भी खिलाड़ियों ने मारी बाजी

आयु वर्ग के पुरस्कारों में अंडर-7 वर्ग में रेयांश अग्रवाल, अंडर-9 में सार्थक अग्रवाल, अंडर-11 में आरंभ अग्रवाल तथा अंडर-13 वर्ग में श्रीजा राउत ने पुरस्कार प्राप्त किया। वहीं बेस्ट गर्ल का पुरस्कार स्वरा बोरखड़े ने प्राप्त किया। प्रतियोगिता के समापन समारोह में जिला शतरंज संघ के अध्यक्ष अशोक पटेल, उपाध्यक्ष रमेश पानी एवं प्रतियोगिता के संचालक कार्तिकेश्वर मैत्री उपस्थित रहे। अतिथियों ने खिलाड़ियों के प्रदर्शन की सराहना करते हुए उन्हें भविष्य में और बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया। प्रतियोगिता को सफलतापूर्वक संपन्न कराने में ईश्वर नेताम, उमेश मैत्री, मुश्ताक मोमिन एवं अवधेश पटेल सहित सभी सहयोगियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

आने वाले महीनों में होगा बड़ा शतरंज आयोजन

इस अवसर पर जिला शतरंज संघ के अध्यक्ष अशोक पटेल ने आने वाले महीनों में रायगढ़ में एक बड़े शतरंज प्रतियोगिता के आयोजन की जानकारी दी। इससे स्थानीय खिलाड़ियों को बेहतर प्रतिस्पर्धात्मक अवसर मिलने की उम्मीद है। सुपर संडे चेस कप ने रायगढ़ में शतरंज के प्रति बढ़ते उत्साह एवं नई प्रतिभाओं की संभावनाओं को एक बार फिर सामने रखा। प्रतियोगिता में नन्हे खिलाड़ियों का प्रदर्शन विशेष आकर्षण रहा, जिन्होंने यह साबित किया कि प्रतिभा उम्र की मोहताज नहीं होती।

img 20261116 wa00072358549975982774956
img 20261116 wa00137912632307672010477
img 20261116 wa00091073478941433178748
img 20261116 wa00127624689313364991046

इस खबर को शेयर करें:

8690517c9326392a68531b5faf7668b00e00b86685972a50e34c21832c7c1c6c?s=90&d=mm&r=g

Editorial

News Room

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ से 1988 से निरंतर प्रकाशित दैनिक समाचार पत्र 'केलो प्रवाह' का यह Official Digital News Room है। हमारी संपादकीय टीम देश और छत्तीसगढ़ की प्रमुख खबरों, सीएम की गतिविधियों और शासन की जनहितैषी योजनाओं को प्रमुखता से साझा करती है। किसानों के हित में समर्पित हमारी टीम, 'जल, जंगल और जमीन' से जुड़े संवेदनशील मुद्दों और विभिन्न विभागों में पारदर्शिता सुनिश्चित करने वाली रिपोर्टिंग के साथ ही सुदूर अंचलों की ज़मीनी हकीकत को सामने लाती है। जनहित से जुड़ी गतिविधियों, खनिज और औद्योगिक क्षेत्रों की 'Exclusive' खबरों को Evidence के साथ प्रमाणिकता से प्रकाशित करना हमारी प्राथमिकता है। राजनीति, प्रशासन, अपराध, स्पोर्ट्स, रोज़गार, खेती-किसानी और धार्मिक विषयों सहित हर क्षेत्र की खबरों को पूरी शुचिता के साथ प्रस्तुत करना ही हमारा संकल्प है।

Share: