छोड़कर सामग्री पर जाएँ

प्रदेश के सबसे लंबे सूरजगढ़ पुल से निकले सरिए, पौने तीन करोड़ का प्रस्ताव

IMG 20261030 WA0007 1

रायगढ़, (केलो प्रवाह)। सरकारी कामों पर से जनता का भरोसा खत्म हो चुका है। न सडक़ें टिक रही हैं और न पुल लंबे समय तक सही सलामत रहते हैं। प्रदेश के सबसे लंबे सूरजगढ़ पुल का हाल तो मात्र 10 साल में ही खराब हो चुका था। प्रदेश का सबसे लंबा पुल सूरजगढ़ सेतु सबके लिए गौरव करने का कारण होना चाहिए था। लेकिन अब यह हादसों को न्योता दे रहा है। करीब चार सालों से इस पुल पर केवल सतही मरम्मत का खेल हो रहा है। मात्र 13 सालों में पुल की सतह का प्रोटेक्शन लेयर उखड़ चुका है। जगह-जगह से सरिए निकल आए हैं जिसमें कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है।

हैरानी की बात यह है कि इतने कम समय में पुल की ऊपरी सतह क्यों खराब हो गई। निर्माण के समय कांक्रीट की गुणवत्ता का ध्यान नहीं रखा गया था। अब तो पुल में अनेक गड्ढे हो चुके हैं। बाइक सवार कई बार बाहर निकले छड़ों की वजह से बाल-बाल बचे हैं। पुल के सबसे ऊपरी सतह पर 75 एमएम की प्रोटेक्शन लेयर या कांक्रीट लेयर क्षतिग्रस्त हो चुकी है। इस पर अब अस्थाई मरम्मत नहीं टिक सकती। इसलिए करीब 2.75 करोड़ का प्रस्ताव बनाया गया है। 1800 मीटर लंबे पुल पर पूरे कांक्रीट लेयर को उखाडक़र फेंका जाएगा।

डामर की परत बिछाएंगे

सेतु विभाग की ओर से शासन को लंबे समय से प्रस्ताव भेजा जा चुका है। पहले पूरे कांक्रीट लेयर को उखाड़ा जाएगा। उसके बाद करीब 2.75 करोड़ की लागत से मैस्टिक और बिटुमिन की परत बिछाई जाएगी। प्रोटेक्शन लेयर के नीचे मुख्य स्ट्रक्चर होता है। इसे बचाने के लिए बिछाई गई कांक्रीट की परत टूट चुकी है। कई जगहों पर पैनल भी क्षतिग्रस्त हो रहे हैं।

देखिए तस्वीरें

img 20261030 wa00558361741918289066509
img 20261030 wa00545470299184059208628
img 20261030 wa00562308056865828132142
img 20261030 wa00524942102733960217841
img 20261030 wa00536913744656303946833
img 20261030 wa00517192411994941773817
img 20261030 wa00506209261478256697029
img 20261030 wa00492948313907208327149

इस खबर को शेयर करें:

8690517c9326392a68531b5faf7668b00e00b86685972a50e34c21832c7c1c6c?s=90&d=mm&r=g

Editorial

News Room

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ से 1988 से निरंतर प्रकाशित दैनिक समाचार पत्र 'केलो प्रवाह' का यह Official Digital News Room है। हमारी संपादकीय टीम देश और छत्तीसगढ़ की प्रमुख खबरों, सीएम की गतिविधियों और शासन की जनहितैषी योजनाओं को प्रमुखता से साझा करती है। किसानों के हित में समर्पित हमारी टीम, 'जल, जंगल और जमीन' से जुड़े संवेदनशील मुद्दों और विभिन्न विभागों में पारदर्शिता सुनिश्चित करने वाली रिपोर्टिंग के साथ ही सुदूर अंचलों की ज़मीनी हकीकत को सामने लाती है। जनहित से जुड़ी गतिविधियों, खनिज और औद्योगिक क्षेत्रों की 'Exclusive' खबरों को Evidence के साथ प्रमाणिकता से प्रकाशित करना हमारी प्राथमिकता है। राजनीति, प्रशासन, अपराध, स्पोर्ट्स, रोज़गार, खेती-किसानी और धार्मिक विषयों सहित हर क्षेत्र की खबरों को पूरी शुचिता के साथ प्रस्तुत करना ही हमारा संकल्प है।

Share: