छोड़कर सामग्री पर जाएँ

आर.एल. हॉस्पिटल में 1 नवंबर को उपलब्ध रहेंगे हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. सुनील गौनियाल

CardiologistDr.SunilGauniyal

रायगढ़, 29 अक्टूबर 2026। गौशाला रोड स्थित डॉ. आर.एल. हॉस्पिटल में मरीजों की जांच एवं परामर्श के लिए हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. सुनील गौनियाल रविवार, 1 नवंबर को रायगढ़ आएंगे। डॉ. सुनील गौनियाल सुबह 11 बजे से शाम 2 बजे तक अस्पताल में उपलब्ध रहेंगे। इस दौरान वे पंजीकृत मरीजों की जांच एवं उपचार करेंगे। अस्पताल प्रबंधन ने उनके आगमन को लेकर आवश्यक तैयारियां की हैं।

अस्पताल प्रबंधन से मिली जानकारी के अनुसार, डॉ. सुनील गौनियाल सीने में दर्द, सांस लेने में तकलीफ, जल्दी थक जाना, अनियमित हृदय गति और जी मचलने जैसी समस्याओं से परेशान मरीजों की जांच एवं परामर्श करेंगे। इसके अलावा सीने में जलन, पेट और पीठ में दर्द तथा बाएं कंधे या बांह से शरीर के बाएं हिस्से में दर्द फैलने जैसी समस्याओं का भी परीक्षण एवं उपचार किया जाएगा।

अस्पताल प्रबंधन ने बताया कि डॉ. सुनील गौनियाल से परामर्श लेने के इच्छुक मरीज मोबाइल नंबर 9179618171 पर संपर्क कर सकते हैं। मरीजों को असुविधा से बचने के लिए अग्रिम पंजीयन कराने की अपील की गई है, ताकि निर्धारित समय पर जांच एवं परामर्श की सुविधा मिल सके।

इस खबर को शेयर करें:

8690517c9326392a68531b5faf7668b00e00b86685972a50e34c21832c7c1c6c?s=90&d=mm&r=g

Editorial

News Room

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ से 1988 से निरंतर प्रकाशित दैनिक समाचार पत्र 'केलो प्रवाह' का यह Official Digital News Room है। हमारी संपादकीय टीम देश और छत्तीसगढ़ की प्रमुख खबरों, सीएम की गतिविधियों और शासन की जनहितैषी योजनाओं को प्रमुखता से साझा करती है। किसानों के हित में समर्पित हमारी टीम, 'जल, जंगल और जमीन' से जुड़े संवेदनशील मुद्दों और विभिन्न विभागों में पारदर्शिता सुनिश्चित करने वाली रिपोर्टिंग के साथ ही सुदूर अंचलों की ज़मीनी हकीकत को सामने लाती है। जनहित से जुड़ी गतिविधियों, खनिज और औद्योगिक क्षेत्रों की 'Exclusive' खबरों को Evidence के साथ प्रमाणिकता से प्रकाशित करना हमारी प्राथमिकता है। राजनीति, प्रशासन, अपराध, स्पोर्ट्स, रोज़गार, खेती-किसानी और धार्मिक विषयों सहित हर क्षेत्र की खबरों को पूरी शुचिता के साथ प्रस्तुत करना ही हमारा संकल्प है।

Share: