छोड़कर सामग्री पर जाएँ

कोरबा के करतला रेंज में नन्हे हाथी के जन्म पर ग्रामीणों ने मनाई छठी, नाम रखा ‘काशी’

elephant 12

कोरबा, 26 अक्टूबर। करतला वन परिक्षेत्र के काशीपानी जंगल में 9 हाथियों के झुंड में नन्हे शावक के जन्म पर आसपास के 7 गांवों के ग्रामीणों ने पारंपरिक तरीके से उसकी छठी मनाई। ग्रामीणों ने नवजात हाथी का नामकरण करते हुए उसका नाम ‘काशी’ रखा है।

यह अनूठा आयोजन कारीपानी मंदिर के नीचे स्थित गौठान टिकरापारा में आयोजित किया गया। इसमें काशीपानी सहित रामभाठा, लबेद, पाहराभांठा, छातापाठ, जामपानी और छुईडुंगा गांव के ग्रामीण बड़ी संख्या में एकत्रित हुए। ग्रामीणों ने मंदिर परिसर में भजन-कीर्तन और विधिवत पूजा-अर्चना की, जिसके बाद भोजन प्रसादी का वितरण किया गया।

वन विभाग की समझाइश: हाथियों से दूरी बनाए रखें ग्रामीण

इस अवसर पर वन विभाग के एसडीओ मणिकांत वर्मा ने ग्रामीणों से अपील की कि वे हाथियों से छेड़छाड़ न करें और उनसे सुरक्षित दूरी बनाकर रखें। उन्होंने बताया कि नवजात शावक समेत 9 हाथियों का यह दल फिलहाल काशीपानी के जंगल में ही विचरण कर रहा है। इसके अलावा कुदमुरा क्षेत्र में 32 और चचिया इलाके में 7 हाथी मौजूद हैं। क्षेत्र में हाथियों ने 17 किसानों की फसलों को नुकसान भी पहुंचाया है।

जिले में हाथियों की आमद और छठी मनाने की परंपरा

कोरबा जिले में हाथियों का पहला दल वर्ष 2000 में कुदमुरा के आमटिकरा क्षेत्र में पहुंचा था। वर्तमान समय में जिले में हाथियों की संख्या कई बार 150 तक पहुंच जाती है। हाथियों के नवजात बच्चों की छठी मनाने और उनके नामकरण की यह परंपरा पहले धिनारा गांव से शुरू हुई थी, जिसे अब क्षेत्र के अन्य ग्रामीण भी अपना रहे हैं।

इस खबर को शेयर करें:

8690517c9326392a68531b5faf7668b00e00b86685972a50e34c21832c7c1c6c?s=90&d=mm&r=g

Editorial

News Room

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ से 1988 से निरंतर प्रकाशित दैनिक समाचार पत्र 'केलो प्रवाह' का यह Official Digital News Room है। हमारी संपादकीय टीम देश और छत्तीसगढ़ की प्रमुख खबरों, सीएम की गतिविधियों और शासन की जनहितैषी योजनाओं को प्रमुखता से साझा करती है। किसानों के हित में समर्पित हमारी टीम, 'जल, जंगल और जमीन' से जुड़े संवेदनशील मुद्दों और विभिन्न विभागों में पारदर्शिता सुनिश्चित करने वाली रिपोर्टिंग के साथ ही सुदूर अंचलों की ज़मीनी हकीकत को सामने लाती है। जनहित से जुड़ी गतिविधियों, खनिज और औद्योगिक क्षेत्रों की 'Exclusive' खबरों को Evidence के साथ प्रमाणिकता से प्रकाशित करना हमारी प्राथमिकता है। राजनीति, प्रशासन, अपराध, स्पोर्ट्स, रोज़गार, खेती-किसानी और धार्मिक विषयों सहित हर क्षेत्र की खबरों को पूरी शुचिता के साथ प्रस्तुत करना ही हमारा संकल्प है।

Share: