छोड़कर सामग्री पर जाएँ

प्लांट में बड़ा हादसा: बॉयलर एरिया में काम के दौरान गिरी क्रेन, मची भगदड़

image 19 1786005401

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर स्थित एक निजी थर्मल पावर प्लांट में बड़ा हादसा हो गया। प्लांट के बॉयलर क्षेत्र में काम के दौरान अचानक एक भारी-भरकम क्रेन गिर गई। हादसा होते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई और श्रमिकों में हड़कंप फैल गया। घटना की जानकारी मिलते ही सुरक्षा टीम और इमरजेंसी रिस्पॉन्स टीम (ERT) तुरंत हरकत में आई। टीम ने मुस्तैदी दिखाते हुए सभी कर्मचारियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।

सुरक्षा के लिहाज से पूरे इलाके की बैरिकेडिंग कर आवाजाही पूरी तरह रोक दी गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह घटना सुबह करीब 11:42 बजे की है। क्रेन गिरने से पावर प्लांट के उपकरणों और संपत्ति को काफी नुकसान पहुंचा है। फिलहाल संबंधित विभागों को सूचना दे दी गई है और तकनीकी टीम नुकसान का जायजा ले रही है।

प्लांट प्रबंधन का कहना है कि घटना के कारणों की विस्तृत जांच शुरू कर दी गई है। जांच रिपोर्ट सामने आने के बाद ही हादसे की असल वजह का पता चल सकेगा। फिलहाल स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है और पूरे घटनाक्रम पर निगरानी रखी जा रही है।

इस खबर को शेयर करें:

8690517c9326392a68531b5faf7668b00e00b86685972a50e34c21832c7c1c6c?s=90&d=mm&r=g

Editorial

News Room

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ से 1988 से निरंतर प्रकाशित दैनिक समाचार पत्र 'केलो प्रवाह' का यह Official Digital News Room है। हमारी संपादकीय टीम देश और छत्तीसगढ़ की प्रमुख खबरों, सीएम की गतिविधियों और शासन की जनहितैषी योजनाओं को प्रमुखता से साझा करती है। किसानों के हित में समर्पित हमारी टीम, 'जल, जंगल और जमीन' से जुड़े संवेदनशील मुद्दों और विभिन्न विभागों में पारदर्शिता सुनिश्चित करने वाली रिपोर्टिंग के साथ ही सुदूर अंचलों की ज़मीनी हकीकत को सामने लाती है। जनहित से जुड़ी गतिविधियों, खनिज और औद्योगिक क्षेत्रों की 'Exclusive' खबरों को Evidence के साथ प्रमाणिकता से प्रकाशित करना हमारी प्राथमिकता है। राजनीति, प्रशासन, अपराध, स्पोर्ट्स, रोज़गार, खेती-किसानी और धार्मिक विषयों सहित हर क्षेत्र की खबरों को पूरी शुचिता के साथ प्रस्तुत करना ही हमारा संकल्प है।

Share: