छोड़कर सामग्री पर जाएँ

सात समंदर पार से आया प्यार: अमेरिका की ‘कायला’ बनीं छत्तीसगढ़ की बहू, पेंड्रा के अंकित के लिए छोड़ा देश, अमरकंटक में गूंजी शहनाई.. पढ़िए अनोखी Love Story

1200 675 25981018 thumbnail 16x9 image aspera

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। छत्तीसगढ़ के गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में एक अनोखी शादी हुई है। जहां अमेरिकी दुल्हन भारतीय बहू बनकर आई है। पेंड्रा के रहने वाले अंकित साहू सॉफ्टवेयर इंजीनियर है, वे अमेरिकी में जॉब करते थे जहां उनकी मुलाकात कायला से हुई थी। दोस्ती के बाद दोनों ने छत्तीसगढ़ में शादी की प्लानिंग की। 5 फरवरी यह शादी भारतीय रीति रिवाज से अमरकंटक के नर्मदे आनंदम रिसॉर्ट में हुई। इस दौरान कई मेहमान अमेरिका से पहुंचे थे। शहर में इस शादी की काफी चर्चा है।

काम के दौरान हुई थी मुलाकात
बता दें कि पेंड्रा निवासी रमेश साहू होटल व्यसायी है, अंकित साहू उनके पुत्र है। वे इंजीनियरिंग की पढ़ाई के लिए अमेरिका के मिलवोकी गए थे। सॉफ्टवेयर इंजीनियर बनने के बाद उन्होंने वहीं एक कंपनी में नौकरी शुरू की। इसी दौरान उनका परिचय मिस कायला से हुआ, जो अमेरिका की एक कंपनी में मैकेनिकल इंजीनियर के तौर पर पार्ट्स डिजाइन का काम करती हैं। अंकित और कायला ने आपसी सहमति से विवाह का निर्णय लिया। उनका विवाह 5 फरवरी को पूर्णतः भारतीय पारंपरिक तौर-तरीकों से संपन्न हुआ।

अमेरिका से पहुंचे थे लड़की वाले
विवाह समारोह में वधू पक्ष से लगभग डेढ़ दर्जन लोग अमेरिका से पहुंचे थे, जबकि वर पक्ष से भी बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे। यह विवाह समारोह अत्यंत हर्षोल्लास के माहौल में संपन्न हुआ। भारतीय मूल के युवक और अमेरिकी युवती के इस विवाह की सोशल मीडिया पर खूब चर्चा हो रही है और लोग इसकी सराहना कर रहे हैं। शादी के दौरान विदेशी मेहमानों और नवविवाहित जोड़े के साथ तस्वीरें लेने के लिए लोगों में उत्साह देखा गया।

इस खबर को शेयर करें:

8690517c9326392a68531b5faf7668b00e00b86685972a50e34c21832c7c1c6c?s=90&d=mm&r=g

Editorial

News Room

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ से 1988 से निरंतर प्रकाशित दैनिक समाचार पत्र 'केलो प्रवाह' का यह Official Digital News Room है। हमारी संपादकीय टीम देश और छत्तीसगढ़ की प्रमुख खबरों, सीएम की गतिविधियों और शासन की जनहितैषी योजनाओं को प्रमुखता से साझा करती है। किसानों के हित में समर्पित हमारी टीम, 'जल, जंगल और जमीन' से जुड़े संवेदनशील मुद्दों और विभिन्न विभागों में पारदर्शिता सुनिश्चित करने वाली रिपोर्टिंग के साथ ही सुदूर अंचलों की ज़मीनी हकीकत को सामने लाती है। जनहित से जुड़ी गतिविधियों, खनिज और औद्योगिक क्षेत्रों की 'Exclusive' खबरों को Evidence के साथ प्रमाणिकता से प्रकाशित करना हमारी प्राथमिकता है। राजनीति, प्रशासन, अपराध, स्पोर्ट्स, रोज़गार, खेती-किसानी और धार्मिक विषयों सहित हर क्षेत्र की खबरों को पूरी शुचिता के साथ प्रस्तुत करना ही हमारा संकल्प है।

Share: