छोड़कर सामग्री पर जाएँ

दुकान के अंदर जा घुसी तेज रफ्तार बेकाबू कार, मचा हड़कंप.. देखें Video

n69733828017686556433642a10e8a7cfdc86236224f906d11c5c3238af570960d9addb6212b106eed0dc1d

रायपुर। राजधानी के पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र में शुक्रवार रात एक भयानक सड़क हादसा होते-होते टल गया। कैलाशपुरी रोड पर रात करीब 8:30 बजे एक अनियंत्रित सिट्रोन कार सीधे सड़क किनारे स्थित एक दुकान में जा घुसी। इस हादसे ने न केवल दुकान को क्षतिग्रस्त किया, बल्कि आसपास के इलाके में भी दहशत फैला दी।जिस दुकान में कार घुसी, उसके ठीक पीछे बबलू पठान का परिवार रहता है। जिस वक्त यह टक्कर हुई, परिवार घर के अंदर ही मौजूद था। कार की रफ्तार इतनी तेज थी कि दुकान का सामने का हिस्सा पूरी तरह चकनाचूर हो गया। गनीमत यह रही कि उस वक्त दुकान के मुहाने पर कोई मौजूद नहीं था, जिससे एक बड़ा जानी नुकसान होने से बच गया।

भीड़ ने ड्राइवर को पकड़ा, मौके पर हुआ हंगामा

​हादसे के बाद इलाके के लोग तुरंत मौके पर जमा हो गए। अनियंत्रित कार (नंबर CG 04 PR 8866) के ड्राइवर को भीड़ ने पकड़ लिया और नाराजगी जाहिर करते हुए उसकी कथित तौर पर पिटाई भी कर दी। शुरुआती जांच और पूछताछ में पता चला है कि ड्राइवर नशे में नहीं था, बल्कि अचानक कार पर से नियंत्रण खोने के कारण यह हादसा हुआ।

दहशत में इलाका

पुरानी बस्ती पुलिस को इस घटना की सूचना दे दी गई है। हादसे के बाद से पीड़ित परिवार सदमे में है और स्थानीय निवासियों ने रिहायशी इलाकों में तेज रफ्तार वाहनों पर लगाम लगाने की मांग की है।

इस खबर को शेयर करें:

8690517c9326392a68531b5faf7668b00e00b86685972a50e34c21832c7c1c6c?s=90&d=mm&r=g

Editorial

News Room

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ से 1988 से निरंतर प्रकाशित दैनिक समाचार पत्र 'केलो प्रवाह' का यह Official Digital News Room है। हमारी संपादकीय टीम देश और छत्तीसगढ़ की प्रमुख खबरों, सीएम की गतिविधियों और शासन की जनहितैषी योजनाओं को प्रमुखता से साझा करती है। किसानों के हित में समर्पित हमारी टीम, 'जल, जंगल और जमीन' से जुड़े संवेदनशील मुद्दों और विभिन्न विभागों में पारदर्शिता सुनिश्चित करने वाली रिपोर्टिंग के साथ ही सुदूर अंचलों की ज़मीनी हकीकत को सामने लाती है। जनहित से जुड़ी गतिविधियों, खनिज और औद्योगिक क्षेत्रों की 'Exclusive' खबरों को Evidence के साथ प्रमाणिकता से प्रकाशित करना हमारी प्राथमिकता है। राजनीति, प्रशासन, अपराध, स्पोर्ट्स, रोज़गार, खेती-किसानी और धार्मिक विषयों सहित हर क्षेत्र की खबरों को पूरी शुचिता के साथ प्रस्तुत करना ही हमारा संकल्प है।

Share: