छोड़कर सामग्री पर जाएँ

फार्महाउस में दरिंदगी : बर्थडे पार्टी के बहाने युवती से गैंगरेप, एक आरोपी गिरफ्तार, दूसरा फरार

raipur rakshash 650 012513031616

रायपुर। राजधानी के धरसींवा थाना क्षेत्र के एक फार्महाउस में युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म की वारदात सामने आई है। यह घटना तब हुई जब पीड़िता अपने परिचित के जन्मदिन समारोह में शामिल होने वहां पहुंची थी।बपुलिस के अनुसार, पार्टी के दौरान युवती को कोल्ड ड्रिंक में शराब मिलाकर पिलाई गई। इसके बाद आरोपियों ने उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया। घटना के बाद पीड़िता ने किसी तरह थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई।

एक गिरफ्तार, एक फरार

मामले में पुलिस ने तेलीबांधा इलाके के रहने वाले आशीष जोशी को गिरफ्तार किया है, जबकि दूसरा आरोपी रूपेंद्र जोशी फिलहाल फरार बताया जा रहा है। उसकी तलाश में पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है।

मामला दर्ज, जांच जारी

पीड़िता की रिपोर्ट पर धरसींवा थाना पुलिस ने सामूहिक दुष्कर्म का अपराध दर्ज किया है। फिलहाल पुलिस ने फार्महाउस से साक्ष्य जुटाने की कार्रवाई शुरू कर दी है और पूरे मामले की जांच जारी है।

इस खबर को शेयर करें:

e9073382a8eba25524e580ff55b8f56ea0340bb7ac24cfbd0a28106f19b38d44?s=90&d=mm&r=g

विकास पाण्डेय

एडिटर - वेब एवं डिजिटल

विकास पाण्डेय अक्टूबर 2021 से 'केलो प्रवाह' के साथ जुड़े हैं और डिजिटल विंग के संचालन एवं संपादन की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। रायगढ़ और छत्तीसगढ़ के प्रमुख घटनाक्रम, जनहित के मुद्दों और स्थानीय सरोकारों पर रिपोर्टिंग करते हैं। उन्होंने RIG24 मीडिया नेटवर्क से पत्रकारिता की शुरुआत की और इसी दौरान BJMC की डिग्री हासिल की।

Share: