छोड़कर सामग्री पर जाएँ

शिव मंदिर निर्माण के नाम पर चंदा वसूली करते दो युवक गिरफ्तार, ग्रामीणों की शिकायत पर पुलिस की कार्रवाई

image editor output image 248290699 1762059071115

बैकुंठपुर। छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां शिव मंदिर निर्माण के नाम पर चंदा वसूली करने वाले दो युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। दोनों युवक गैर हिन्दू समाज से हैं और लोगों से मंदिर निर्माण के लिए धन जुटाने का दावा कर रहे थे। मामले का खुलासा तब हुआ जब स्थानीय ग्रामीणों ने संदेह होने पर पुलिस को शिकायत की। फिलहाल पुलिस दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई कर रही है।

मिली जानकारी के अनुसार पूरा मामला सोनहत थाना क्षेत्र का है। यहां कुछ युवक गांव-गांव घूमकर “शिव मंदिर निर्माण” के लिए चंदा मांग रहे थे और लोगों को सूरजपुर जिले के नाम से रसीदें भी दे रहे थे। मामले का खुलासा तब हुआ जब स्थानीय ग्रामीणों ने संदेह होने पर पुलिस को शिकायत की। शिकायत मिलते ही सोनहत थाना पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए जांच शुरू की और दोनों युवकों को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने उनके पास से चंदे की रसीदें और कुछ नगद रकम भी बरामद की है।

इस खबर को शेयर करें:

8690517c9326392a68531b5faf7668b00e00b86685972a50e34c21832c7c1c6c?s=90&d=mm&r=g

Editorial

News Room

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ से 1988 से निरंतर प्रकाशित दैनिक समाचार पत्र 'केलो प्रवाह' का यह Official Digital News Room है। हमारी संपादकीय टीम देश और छत्तीसगढ़ की प्रमुख खबरों, सीएम की गतिविधियों और शासन की जनहितैषी योजनाओं को प्रमुखता से साझा करती है। किसानों के हित में समर्पित हमारी टीम, 'जल, जंगल और जमीन' से जुड़े संवेदनशील मुद्दों और विभिन्न विभागों में पारदर्शिता सुनिश्चित करने वाली रिपोर्टिंग के साथ ही सुदूर अंचलों की ज़मीनी हकीकत को सामने लाती है। जनहित से जुड़ी गतिविधियों, खनिज और औद्योगिक क्षेत्रों की 'Exclusive' खबरों को Evidence के साथ प्रमाणिकता से प्रकाशित करना हमारी प्राथमिकता है। राजनीति, प्रशासन, अपराध, स्पोर्ट्स, रोज़गार, खेती-किसानी और धार्मिक विषयों सहित हर क्षेत्र की खबरों को पूरी शुचिता के साथ प्रस्तुत करना ही हमारा संकल्प है।

Share: