छोड़कर सामग्री पर जाएँ

RTE एडमिशन 2025 : छत्तीसगढ़ में 50,000+ सीटों पर फ्री प्रवेश, आवेदन शुरू! जानें प्रक्रिया, लॉटरी डेट और जरूरी डिटेल्स

images28129

RTE School Admission 2025 : छत्तीसगढ़ में शिक्षा के अधिकार (RTE) के तहत प्राइवेट स्कूलों में आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के बच्चों को एडमिशन दिया जाएगा. ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 31 मार्च है. 1 और 2 मई को लॉटरी निकाली जाएगी. इसके बाद अगली प्रक्रिया शुरू होगी.

50 हजार से अधिक सीटों पर दाखिला
प्रदेश में इस साल 6,744 निजी स्कूलों में कुल 50,413 सीटों पर दाखिला दिया जाएगा. नोडल अधिकारी 25 अप्रैल तक जमा किए गए दस्तावेजों की जांच करेंगे. लॉटरी के माध्यम से 1 और 2 मई को सीटों का आवंटन किया जाएगा. यह प्रक्रिया 5 से 30 मई तक चलेगी.

कैसे करें आवेदन ?
RTE के तहत निजी स्कूलों में प्रवेश के लिए माता-पिता शिक्षा विभाग की आधिकारिक वेबसाइट https://rte.cg.nic.in/ पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. इसकेअलावा आधिकारिक ऑनलाइन सेंटर पर जाकर आवेदन कर सकेंगे.

दूसरे चरण में होगा खाली सीटों पर एडमिशन
प्राइवेट स्कूलों में गरीब वर्ग के बच्चों को शिक्षा के अधिकार के तहत प्रवेश की प्रकिया जारी है. पहले चरण में 51,293 सीटों में अगर सीटें खाली रह जाती है तो  उन संबंधित स्‍कूलों में प्रवेश के लिए दोबारा से आवेदन मांगे जाएंगे. दूसरे चरण में पुनः आवेदन प्रक्रिया शुरू होगी। दस्तावेजों की जांच के बाद निजी स्कूलों में एडमिशन मिल सकता है.

इस खबर को शेयर करें:

8690517c9326392a68531b5faf7668b00e00b86685972a50e34c21832c7c1c6c?s=90&d=mm&r=g

Editorial

News Room

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ से 1988 से निरंतर प्रकाशित दैनिक समाचार पत्र 'केलो प्रवाह' का यह Official Digital News Room है। हमारी संपादकीय टीम देश और छत्तीसगढ़ की प्रमुख खबरों, सीएम की गतिविधियों और शासन की जनहितैषी योजनाओं को प्रमुखता से साझा करती है। किसानों के हित में समर्पित हमारी टीम, 'जल, जंगल और जमीन' से जुड़े संवेदनशील मुद्दों और विभिन्न विभागों में पारदर्शिता सुनिश्चित करने वाली रिपोर्टिंग के साथ ही सुदूर अंचलों की ज़मीनी हकीकत को सामने लाती है। जनहित से जुड़ी गतिविधियों, खनिज और औद्योगिक क्षेत्रों की 'Exclusive' खबरों को Evidence के साथ प्रमाणिकता से प्रकाशित करना हमारी प्राथमिकता है। राजनीति, प्रशासन, अपराध, स्पोर्ट्स, रोज़गार, खेती-किसानी और धार्मिक विषयों सहित हर क्षेत्र की खबरों को पूरी शुचिता के साथ प्रस्तुत करना ही हमारा संकल्प है।

Share: