छोड़कर सामग्री पर जाएँ

क्रिकेट प्रेमियों के लिए खुशखबरी : रायपुर में भारत-दक्षिण अफ्रीका के बीच होगा वनडे मैच

image 62 7

रायपुर। छत्तीसगढ़ के क्रिकेट प्रेमियों के लिए खुशखबरी है. लंबे इंतजार के बाद रायपुर के शहीद वीरनारायण सिंह स्टेडियम में भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच वनडे मैच खेला जाएगा. बीसीसीआई की शनिवार को कोलकाता में बैठक हुई. इसमें वेस्ट इंडीज और दक्षिण अफ्रीका दौरे को अंतिम रूप दिया गया. दक्षिण अफ्रीका टीम नवंबर 2025 में भारत के खिलाफ दो टेस्ट, तीन वनडे और पांच टी-20 मैच खेलेगी. भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच दो मैचों की टेस्ट श्रृंखला का पहला मुकाबला दिल्ली में होगा, जबकि दूसरा टेस्ट गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा.

यह गुवाहाटी में आयोजित होने वाला पहला टेस्ट मैच होगा, जो 22-26 नवंबर के बीच खेला जाएगा. वनडे सीरीज का पहला मैच 30 नवंबर को रांची में होगा. दूसरा वनडे मैच 3 दिसंबर को रायपुर के परसदा स्थित शहीद वीर नारायण सिंह स्टेडियम में और तीसरा वनडे 6 दिसंबर को विशाखापत्तनम में खेला जाएगा. इसके बाद टी-20 मैच 9, 11, 14, 17 और 19 दिसंबर को क्रमशः कटक, नागपुर, धर्मशाला, लखनऊ और अहमदाबाद में आयोजित किए जाएंगे.

इस खबर को शेयर करें:

8690517c9326392a68531b5faf7668b00e00b86685972a50e34c21832c7c1c6c?s=90&d=mm&r=g

Editorial

News Room

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ से 1988 से निरंतर प्रकाशित दैनिक समाचार पत्र 'केलो प्रवाह' का यह Official Digital News Room है। हमारी संपादकीय टीम देश और छत्तीसगढ़ की प्रमुख खबरों, सीएम की गतिविधियों और शासन की जनहितैषी योजनाओं को प्रमुखता से साझा करती है। किसानों के हित में समर्पित हमारी टीम, 'जल, जंगल और जमीन' से जुड़े संवेदनशील मुद्दों और विभिन्न विभागों में पारदर्शिता सुनिश्चित करने वाली रिपोर्टिंग के साथ ही सुदूर अंचलों की ज़मीनी हकीकत को सामने लाती है। जनहित से जुड़ी गतिविधियों, खनिज और औद्योगिक क्षेत्रों की 'Exclusive' खबरों को Evidence के साथ प्रमाणिकता से प्रकाशित करना हमारी प्राथमिकता है। राजनीति, प्रशासन, अपराध, स्पोर्ट्स, रोज़गार, खेती-किसानी और धार्मिक विषयों सहित हर क्षेत्र की खबरों को पूरी शुचिता के साथ प्रस्तुत करना ही हमारा संकल्प है।

Share: