बलौदाबाजार। छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत घर निर्माण के दौरान दर्दनाक हादसा हो गया। लवन थाना क्षेत्र के ग्राम कसियारा में 11 केवी हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से दो सगे भाइयों की मौत हो गई।
जानकारी के मुताबिक, तुकाराम पटेल (42) और सोमनाथ पटेल (26) छत पर काम कर रहे थे, तभी लोहे का सरिया हाईटेंशन तार से टकरा गया। करंट लगने से दोनों भाई छत से नीचे गिर गए, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई। हादसे में एक छोटी बच्ची की जान बाल-बाल बची। घटना के बाद गांव में मातम पसरा हुआ है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
छत्तीसगढ़ के रायगढ़ से 1988 से निरंतर प्रकाशित दैनिक समाचार पत्र 'केलो प्रवाह' का यह Official Digital News Room है। हमारी संपादकीय टीम देश और छत्तीसगढ़ की प्रमुख खबरों, सीएम की गतिविधियों और शासन की जनहितैषी योजनाओं को प्रमुखता से साझा करती है। किसानों के हित में समर्पित हमारी टीम, 'जल, जंगल और जमीन' से जुड़े संवेदनशील मुद्दों और विभिन्न विभागों में पारदर्शिता सुनिश्चित करने वाली रिपोर्टिंग के साथ ही सुदूर अंचलों की ज़मीनी हकीकत को सामने लाती है। जनहित से जुड़ी गतिविधियों, खनिज और औद्योगिक क्षेत्रों की 'Exclusive' खबरों को Evidence के साथ प्रमाणिकता से प्रकाशित करना हमारी प्राथमिकता है। राजनीति, प्रशासन, अपराध, स्पोर्ट्स, रोज़गार, खेती-किसानी और धार्मिक विषयों सहित हर क्षेत्र की खबरों को पूरी शुचिता के साथ प्रस्तुत करना ही हमारा संकल्प है।