छोड़कर सामग्री पर जाएँ

बिजली विभाग की लापरवाही से बर्बाद हुए सैकड़ों किसान : दो महीने से कटौती और लो वोल्टेज के कारण 19 हजार एकड़ में खड़ी फसल सूखी, विरोध के बाद भी नहीं हुआ समाधान

WhatsApp Image 2025 03 06 at 11.42.13 AM

महासमुंद।‌ प्रदेश के बागबाहरा में बिजली विभाग की लापरवाही से सैंकड़ों किसान खून के आंसू रोने को मजबूर हो गए हैं. बीते दो महीने से बिजली कटौती और लो वोल्टेज के चलते क्षेत्र के 19 हजार एकड़ खेतों में किसान सिंचाई नहीं कर पाए. इससे धान, गेंहू, उड़द, मूंग, तरबूज की फसलें पानी के अभाव में सूख कर बर्बाद हो गई. इससे न केवल किसानों को आर्थिक नुकसान पहुंचा है, बल्कि उनकी कड़ी मेहनत भी बेकार चली गई. किसानों का कहना कि बिजली विभाग ने उन्हें बर्बाद कर दिया.

बता दें, बागबाहरा में किसान रबी सीजन के समय लगभग 19 हजार एकड़ में धान , दलहन , तिलहन के साथ सब्जियों की फसल लगाते हैं. इस साल भी किसान बड़ी संख्या में रबी फसल ले रहे हैं, लेकिन सिंचाई के अभाव में खेतों की जमीन में दरारें पड़ चुकी हैं. कुछ फसलोंं की ग्रोथ रुक गई है, तो कुछ फसलें सूख चुकी हैं.

विरोध प्रदर्शन के बाद भी नहीं हुआ सुधार – बागबाहरा क्षेत्र में 2 महीने से रात-दिन लो वोल्टेज के चलते बड़ी लाइटें भी मोमबत्ती से कम रोशनी दे रही हैं. परेशान किसान सैकड़ों की संख्या में बिजली विभाग के खिलाफ धरना-प्रदर्शन और घेराव भी कर चुके हैं. अब निराश हो चुके किसानोंं का कहना है कि बिजली विभाग ने हमें बर्बाद कर दिया है.

बिजली विभाग के अधिकारी ने दिया आश्वासन – शिकायतों के बावजूद बिजली विभाग सुधरने का नाम नहीं ले रहा है. अब आला अधिकारी ने व्यवस्था में सुधार का भरोसा दिलाया है. वहीं मजबूर किसानों का कहना है कि अब बिजली विभाग अपनी व्यवस्था पूरी तरह सुधार भी ले, तब भी ये खत्म हो चुकी फसल वापस नहीं आ सकती और ना ही किसानों की मेंहनत और बेकार में गया पैसा वापिस हो सकता है.

इस खबर को शेयर करें:

8690517c9326392a68531b5faf7668b00e00b86685972a50e34c21832c7c1c6c?s=90&d=mm&r=g

Editorial

News Room

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ से 1988 से निरंतर प्रकाशित दैनिक समाचार पत्र 'केलो प्रवाह' का यह Official Digital News Room है। हमारी संपादकीय टीम देश और छत्तीसगढ़ की प्रमुख खबरों, सीएम की गतिविधियों और शासन की जनहितैषी योजनाओं को प्रमुखता से साझा करती है। किसानों के हित में समर्पित हमारी टीम, 'जल, जंगल और जमीन' से जुड़े संवेदनशील मुद्दों और विभिन्न विभागों में पारदर्शिता सुनिश्चित करने वाली रिपोर्टिंग के साथ ही सुदूर अंचलों की ज़मीनी हकीकत को सामने लाती है। जनहित से जुड़ी गतिविधियों, खनिज और औद्योगिक क्षेत्रों की 'Exclusive' खबरों को Evidence के साथ प्रमाणिकता से प्रकाशित करना हमारी प्राथमिकता है। राजनीति, प्रशासन, अपराध, स्पोर्ट्स, रोज़गार, खेती-किसानी और धार्मिक विषयों सहित हर क्षेत्र की खबरों को पूरी शुचिता के साथ प्रस्तुत करना ही हमारा संकल्प है।

Share: