छोड़कर सामग्री पर जाएँ

भीषण सड़क हादसा : अनियंत्रित कार की टक्कर के बाद हाइवा की चपेट में आए दो युवक, एक की मौके पर मौत, दूसरा गंभीर रूप से घायल

Accident 15

जांजगीर-चाम्पा, 24 फरवरी। छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा में दर्दनाक हादसे में दो युवकों की मौत हो गई. अकलतरा और बलौदा मार्ग पर यह हादसा हुआ है. जहां पहले अनियंत्रित कार ने बाइक सवार युवकों को ठोकर मारी दी, जिसके बाद दोनों सीधे हाइवा की चपेट में आ गए. मौके पर एक युवक की मौत हो गई. वहीं दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।

जानकारी के अनुसार, बाइक में सवार होकर दो युवक जा रहे थे, इसी दौरान एक अनियंत्रित कार ने ठोकर मार दी. हाइवा के चक्के के निचे आने से एक युवक की मौत हो गई है. मृतक नंदकुमार भैसो गांव का निवासी बताया जा रहा है. वहीं दुर्घटना में घायल शिव कुमार भारद्वाज को बेहतर उपचार के लिए बिलासपुर सिम्स अस्पताल रेफर किया गया है।

इस खबर को शेयर करें:

8690517c9326392a68531b5faf7668b00e00b86685972a50e34c21832c7c1c6c?s=90&d=mm&r=g

Editorial

News Room

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ से 1988 से निरंतर प्रकाशित दैनिक समाचार पत्र 'केलो प्रवाह' का यह Official Digital News Room है। हमारी संपादकीय टीम देश और छत्तीसगढ़ की प्रमुख खबरों, सीएम की गतिविधियों और शासन की जनहितैषी योजनाओं को प्रमुखता से साझा करती है। किसानों के हित में समर्पित हमारी टीम, 'जल, जंगल और जमीन' से जुड़े संवेदनशील मुद्दों और विभिन्न विभागों में पारदर्शिता सुनिश्चित करने वाली रिपोर्टिंग के साथ ही सुदूर अंचलों की ज़मीनी हकीकत को सामने लाती है। जनहित से जुड़ी गतिविधियों, खनिज और औद्योगिक क्षेत्रों की 'Exclusive' खबरों को Evidence के साथ प्रमाणिकता से प्रकाशित करना हमारी प्राथमिकता है। राजनीति, प्रशासन, अपराध, स्पोर्ट्स, रोज़गार, खेती-किसानी और धार्मिक विषयों सहित हर क्षेत्र की खबरों को पूरी शुचिता के साथ प्रस्तुत करना ही हमारा संकल्प है।

Share: